Sawan 2026 Grahan Date: साल 2026 में एक चंद्रग्रहण और एक सूर्यग्रहण लग चुका है. अब अगस्त के महीने में फिर से चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण लगने वाले हैं. यह ग्रहण सावन में लगेंगे. सावन महीने में दो ग्रहण का संयोग बन रहा है. सावन का महीना भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए खास होता है. इस महीने में शिव जी की पूजा करने और सोमवार का व्रत रखने से लाभ मिलता है. सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई को हो रही है जिसका समापन 28 अगस्त को हो जाएगा.
कब लगेगा सूर्यग्रहण?
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लगा था. इसके बाद अब दूसरा ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा. यह साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा. बता दें कि, 12 अगस्त 2026 को अमावस्या पर सूर्यग्रहण लगेगा. भारत के समय के अनुसार, ग्रहण रात को 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन रात को 1 बजकर 7 मिनट पर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारत में ग्रहण न दिखने के कारण इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज
कब लगेगा चंद्रग्रहण?
साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को लगा था. अब दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा. यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्रग्रहण भारत के समय के अनुसार, सुबह 8 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.
ये भी पढ़ें – Shukra Gochar: पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर, इन 5 राशियों की बढ़ा सकता है मुश्किलें, रहना होगा संभलकर
क्यों खास है सावन का महीना?
सावन का महीना शिव भक्ति के लिए खास माना गया है. सावन में शिव जी की पूजा करने और शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सावन में सोमवार का व्रत रखने का खास महत्व होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुुसार, माता पार्वती ने शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए 108 वर्ष तप किया था. यह तप सावन में पूरा हुआ था और शिव जी ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रुप में स्वीकार किया था.
ये भी पढ़ें – Chardham Yatra New Rule: चारधाम यात्रा के लिए नए नियम लागू, केदारनाथ धाम से जुड़ी है बड़ी वजह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
9 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
10 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
14 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
16 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines