Shukra Gochar: पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर, इन 5 राशियों की बढ़ा सकता है मुश्किलें, रहना होगा संभलकर

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर करना कई राशियों के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है. शुक्र ग्रह 11 जून 2026 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं.

SUKR GOCHAR.jpg
1 / 7
Shukra Gochar nagative impact

Shukra Gochar: शुक्र का नक्षत्र गोचर 11 जून 2026, दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा. शुक्र 23 जून को अश्लेशा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. शुक्र के पुष्य नक्षत्र में होने के दौरान कई राशियों को परेशानी हो सकती हैं. इन्हें सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर राशिफल

शुक्र नक्षत्र गोचर राशिफल2 / 7

शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है. इन राशियों को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने से अधिक खर्च और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि वालों पर शुक्र नक्षत्र गोचर का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. आपके खर्च बढ़ने से आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है. बजट बिगड़ने से तनाव हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. आपको वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है इससे बचने के लिए विवाद में पड़ने से बचें.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 7

कर्क राशि के लिए समय मुश्किल भरा रह सकता है. आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वापस मिलना मुश्किल होगा. संपत्ति के नाम पर आपको नुकसान हो सकता है. व्यापारियों की आय पर बुरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 7

सिह राशि वालों के खर्च बढ़ने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आप कर्ज लेकर भी खर्च कर सकते हैं. ऐसे में मुश्किले अधिक होंगी. इस स्थिति से बचने के लिए खर्च पर काबू रखने का प्रयास करें. यात्रा के दौरान भी आर्थिक नुकसान हो सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 7

वृश्चिक राशि वालों को पैसों के कारण परेशान होना पड़ सकता है. आपके घर-परिवार में विवाद हो सकता है. कारोबारियों को सावधान रहने की जरूरत है. वरना कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. निवेश करने से बचना होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि7 / 7

धनु राशि वालों को निवेश करना भारी पड़ सकता है. निवेश करने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. घर में किसी कार्यक्रम के कारण खर्च अधिक हो सकता है. पार्टनर की सेहत को लेकर तनाव हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन