Swapna Shastra: शनि-भैरव बाबा के मेहरबान होने से पहले सपने में दिखता है इस रंग का कुत्ता, जानें शुभ-अशुभ संकेत

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने जीवन में घटने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं। चलिए जानते हैं उन सपनों के बारे में जो शनि देव और काल भैरव से जुड़े होते हैं।

Swapna Shastra

Credit- news 24 Gfx

Swapna Shastra: पुराणों में स्वप्न शास्त्र का उल्लेख मिलता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा माना जाता है। ये एक प्राचीन विद्या है, जिसकी मदद से सपनों की व्याख्या करके भविष्य के संकेतों को समझने का प्रयास किया जाता है। दरअसल, स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपनों में दिखाई देने वाली हर एक चीज का अर्थ होता है, जो व्यक्ति की डेली लाइफ से जुड़ी होती है। कभी ये सपने शुभ संकेत देते हैं, तो कई बार अशुभ समय का इशारा भी देते हैं। कई सपने ऐसे भी होते हैं, जो देवी-देवताओं की कृपा से पहले मिलते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको स्वप्न शास्त्र की मदद से उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दिखना शनि देव और भैरव बाबा की विशेष कृपा प्राप्त होने का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन

काले रंग का कुत्ता दिखना है शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार काले रंग का कुत्ता हंसता हुआ दिखाई देता है तो उसे काफी शुभ माना जाता है। इसे शनि देव और काल भैरव की विशेष कृपा प्राप्त होने का संकेत माना गया है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर शनि देव और काल भैरव मेहरबान होते हैं, उन्हें नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। बार-बार नजर नहीं लगती है और सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा मानसिक तनाव, बैचैनी, भय और विरोधियों से मुक्ति मिलती है।

दरअसल, शनि देव को काले कुत्ते अति प्रिय हैं, जिनकी सेवा करने से वो प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा काले कुत्ते को काल भैरव का वाहन माना जाता है।

विज्ञापन

कब काले रंग का कुत्ता दिखना है अशुभ?

यदि आपको सपने में काले रंग का कुत्ता गुस्से में दिखाई देता है तो उसे शुभ नहीं माना जाता है। ये संकेत है कि आपसे शनि देव और भैरव बाबा नाराज हैं। जाने-अनजाने में आपसे कोई ऐसी गलती हो गई है, जिसके कारण देवता नाराज हुए हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में आपके सामने कोई बड़ी परेशानी भी आ सकती है। ऐसे में आपको हर चीज को लेकर सावधान रहना होगा। खासकर सेहत का ध्यान रखें और आर्थिक जोखिम न उठाएं।

विज्ञापन

इन परिस्थितियों में भी रहें सावधान

  • सपने में काले रंग का कुत्ता रोते हुए दिखाई देना अशुभ होता है। ये किसी बुरी खबर या संकट का इशारा है।
  • सपने में काले रंग का कुत्ता यदि आपको या किसी अन्य व्यक्ति को काटता हुआ दिखाई देता है तो उसे भी तनाव, निराशा और धोखे का प्रतीक माना जाता है।
  • यदि सपने में काले रंग का कुत्ता आपका पीछा कर रहा है तो ये भी शुभ संकेत नहीं है। ये परेशानी, खराब सेहत और निराशा का संकेत है।

ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: 7 सितंबर से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगेगा चंद्र ग्रहण

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ