Samudrik Shastra: आपका भी मालामाल होना तय! यदि आपकी इन दो उंगलियों में है Gap

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि शरीर की बनावट के आधार व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। चलिए जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में हाथों की उंगलियों के बीच मौजूद गैप व्यक्ति के बारे में क्या बताता है।

Samudrik Shastra

उंगलियां खोलेंगी किस्मत के राज...

Samudrik Shastra: प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता होती है। हर कोई जानना चाहता है कि बड़े होकर वो क्या बनेगा? किस चीज का काम करना उनके लिए अच्छा रहेगा? जीवन में उन्हें कब सफलता मिलेगी? आदि-आदि। इन्हीं सभी सवालों के जवाब सामुद्रिक शास्त्र के जरिए पता किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र की मदद से शरीर की बनावट, बॉडी पर मौजूद चिन्ह और हाथ-पैरों के आकार को देखकर भविष्य से जुड़ी कई बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां तक कि हाथों की उंगलियों के बीच के गैप को देखकर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, स्वभाव और सेहत के बारे में पता चल सकता है। चलिए जानते हैं हाथों की उंगलियों के बीच गैप होना शुभ होता है या ये अशुभ है।

विज्ञापन

उंगलियों में गैप होना भी है शुभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर और पांचों उंगलियों में से सबसे छोटी उंगली के बीच एक उंगली जितना गैप होता है, तो उसे शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। बुढ़ापे तक इन लोगों के पास खूब पैसा रहता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Astrology Matrix (@astrologymatrix)

ये है खर्चीले लोगों की निशानी

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की सभी उंगलियों के बीच अच्छा-खासा गैप होता है, उन्हें जीवन में हर सुख प्राप्त होता है। हर चीज इन्हें आसानी से मिल जाती है। लेकिन ये लोग खर्चीला ज्यादा होते हैं। ऐसे लोग ज्यादातर अपनी कमाई खुद पर ही खर्च कर देते हैं। इसके अलावा इन लोगों के अंदर नेतृत्व करने की भी अच्छी क्षमता होती है।

विज्ञापन

चक्र होना भी है शुभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ के अंगूठे पर चक्र का निशान होता है, वो हमेशा खुश रहते हैं। ऐसे लोग ऐश्वर्यवान और प्रभावशाली होते है, जो कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। इसके अलावा सबसे छोटी उंगली पर चक्र का निशान होना भी शुभ होता है। ऐसे लोग व्यापार करते हैं, जिसमें उन्हें अवश्य ही सफलता मिलती है।

ऐसे लोग हमेशा रहते हैं परेशान

जिन लोगों की रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली में गैप कम होता है, वो पैसों को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं रहती है। इसके अलावा करियर में भी काफी परेशानियां आती हैं। कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है। हर चीज को पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ