Samudrik Shastra: उंगलियों की बनावट से पता चलेगा स्वभाव, सामने आएंगे करियर और लव लाइफ के सच, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर से जुड़ी छोटी-छोटी बातों से भविष्य और स्वभाव जान सकते हैं. ऐसे ही आप अंगुली के बनावट से करियर और लव लाइफ के बारे में जान सकते हैं. अंगुलियों की बनावट से कैसे किसी के बारे में जान सकते हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Samudrik Shastra

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, शरीर की बनावट छोटे-छोटे निशान और तिल व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताते हैं. इंसान के उंगलियों की बनावट से उससे जुड़े कई राज जान सकते हैं. समुद्रशास्त्र के अनुसार, हाथ की अंगुली की बनावट भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करती है. यह करियर और लव लाइफ से जुड़े राज भी खोलती है. चलिए आपको बताते हैं हाथों की उंगलियों की बनावट से कैसे किसी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

उंगलियों की बनावट जानें इंसान के बारे में

उंगलियों के बीच में स्पेस

विज्ञापन

अगर किसी की उंगलियों के बीच में अच्छा खासा स्पेस है तो यह दर्शाता है कि, वह व्यक्ति शांत स्वभाव का है. यह लोग हर कार्य आसानी से करते हैं और सफलता हासिल करते हैं. इन लोगों की लव लाइफ अच्छी होती है वैवाहिक जीवन सुखी होता है.

लंबी और सीधी अनामिका उंगली

विज्ञापन

ऐसे लोग जिनकी अनामिकाा उंगली लंबी और सीधी होती है वह लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं. इन लोगों को कारोबार में बहुत फायदा मिलता है. इन्हें व्यापार में तगड़ा लाभ मिलता है.

विज्ञापन

अनामिका और छोटी उंगली बराबर

हाथ की अनामिका उंगली और छोटी उंगली बराबर होती है तो यह लोग सामाजिक कार्य से जुड़े होते हैं. यह खूब नाम कमाते हैं और मेहनत से बड़े राजनेता बनते हैं.

विज्ञापन

कोमल और नाजुक उंगलियां

कई लोगों के हाथ कठोर होते हैं किसी के हाथ और उंगलियां कोमल और नाजुक होते हैं. जिनकी उंगलियां कोमल और नाजुक होती हैं वह कोमल स्वभाव के होते हैं. इन्हें अक्सर सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

लंबी उंगलियां

जिनके हाथ की उंगलियां लंबी होती हैं वह शांत स्वभाव के और चालाक होते हैं. यह हमेशा संकट से घिरे रहते हैं. लेकिन खुद ही इसका समाधान खोज लेते हैं. यह कठिन कार्य अपने दम पर करते हैं.

विज्ञापन

पतली उंगलियां

हाथ की उंगलियां पतली होती है तो वह लोग दिमाग के तेज होते हैं. इनकी स्मरण शक्ति अधिक होती है. यह लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं. लव लाइफ के मामले में इनका जीवन अच्छा होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ