Ravan Dahan 2024 Timing: दशहरा पर रावण दहन के लिए मिलेगा बस इतना टाइम; नोट कर लें मुहूर्त और विधि

Ravan Dahan 2024 Timing: दशहरा का त्योहार भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। आइए जानते हैं, रावण दहन का महत्व क्या है और दशहरे के दिन यानी 12 अक्टूबर, 2024 को पुतला दहन का मुहूर्त क्या है?

ravan-dahan-muhurat

Ravan Dahan 2024 Timing: दशहरे का दिन वह दिन है, जब देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और भगवान श्रीराम ने रावण को परास्त किया था। यह हर साल नवरात्रि के अगले दिन यानी आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसे अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाते हैं। इसलिए इसे विजयादशमी कहते हैं। दशहरे के दिन रावण का पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है, जिसे रावण दहन कहते हैं। कहते हैं, यह रिवाज हजारों सालों से बदस्तूर चलता आ रहा है। यह कल शनिवार 12 अक्टूबर को है। आइए जानते हैं, रावण दहन का महत्व क्या है और दशहरे के दिन पुतला दहन का मुहूर्त क्या है?

विज्ञापन

रावण दहन 2024 मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में दशहरे का पर्व शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। प्रदोष काल में रावण दहन किया जाता है। ऐसे में दहन का मुहूर्त इस प्रकार रहने वाला है:

विज्ञापन
  • अपराह्न पूजा का समय: दोपहर 1 बजकर 17 मिनट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक
  • रावण दहन मुहूर्त: शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 26 मिनट तक

दशहरा का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। ऐसे में श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को प्रातः 05 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस नक्षत्र का समाप्त 13 अक्टूबर को प्रातः 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।

विज्ञापन

जानें दशहरे से जुड़ी मान्यताएं

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ कार्यों या संकेतों को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पर नीलकंठ पक्षी का दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। साथ ही कई स्थानों पर इस दिन सोना पत्ती बांटने का भी चलन है। इसी के साथ यह भी मान्यता है कि इस दिन पर कोई नई चीज खरीदना शुभ होता है। इसी के साथ दशहरे पर किसी नए काम की शुरुआत करने से उस काम में सफलता मिलती है।

दशहरा के दिन न करें ये काम

दशहरा के दिन कई ऐसे काम है, जिसको भूल कर भी नहीं करना चाहिए। इस दिन दूसरे लोगों की बुराई करने से बचना चाहिए, क्योंकि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है। इस दिन से घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि नवरात्रि के बाद दीपों का त्योहार दिवाली का आगमन होता है। पशु हो या पक्षी दशहरा के दिन किसी की हत्या न करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ