News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Gupt Navratri 2025: हिन्दू धर्म में मातृ उपासना का विशेष महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन मातृ उपासना के सबसे खास दिन माने गए है। इसके लिए साल में कुल 4 नवरात्रि होते हैं, जिनमें से 2 प्रत्यक्ष और 2 गुप्त होते हैं। चैत्र माह की बसंत नवरात्रि और आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि सार्वजनिक यानी प्रत्यक्ष नवरात्रि होते हैं। वहीं, आषाढ़ माह और माघ माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 की आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि कल गुरुवार यानी 26 जून से आरंभ हो रही है। यह इस साल की पहली गुप्त नवरात्रि है। इस नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के के अलग-अलग 9 रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही देवी शक्ति के दस मुख्य स्वरूपों, जिसे दश महाविद्या कहते हैं, के उपासना की जाएगी।
आपको बता दें कि इन दश महाविद्या की आराधना मुख्य तौर पर गुप्त नवरात्रि में ही की जाती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष कलश या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और यदि आप इस पूजा अवसर पर दुर्गा सप्तशती ग्रंथ का पाठ करते हैं, तो कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
धार्मिक रिवाज के मुताबिक, नवरात्रि का विधिवत आरंभ आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि को घट स्थापना मुहूर्त में कलश स्थापना से होती है। पंचांग के अनुसार, इस बार कलश स्थापना द्वि-स्वभाव वाली मिथुन लग्न के दौरान होना है। इसकी समयावधि बृहस्पतिवार 26 जून को इस प्रकार है:
दुर्गा सप्तशती का पाठ एक शक्तिशाली और पुण्यदायी साधना माना गया है और दुर्गा सप्तशती को ‘शक्तिपाठ’ का सर्वोच्च रूप कहा गया है। इस ग्रंथ के पाठ से साधक के जीवन से सभी प्रकार के संकट, भय और बाधाएं अपने-आप ही दूर हो जाती हैं। इसके पाठ से न केवल परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का नाश होकर, जीवन में शुभता और सौभाग्य का वास होता है। नवरात्रि में बहुत से साधक और भक्त देवी मां की उपासना 9 दिनों तक दुर्गा सप्तशती ग्रंथ के पाठ से करते हैं। आइए जानते हैं, दुर्गा सप्तशती पाठ के दौरान कौन-सी गलतियां करने से बचना आवश्यक है?
ये भी पढ़ें: शनि दोष और राहु-केतु से मुक्ति के लिए ऐसे जलाएं दीपक, इन 12 उपायों से पूरी होगी हर मनोकामना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।