Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज प्रवचन और सत्संग के लिए बहुत ही प्रसिद्ध हैं. वह भक्तों को सरल संदेशों के जरिए जीवन से जुड़ी बातों के बारे में बताते हैं. उनके कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. वह अपने प्रवचन के दौरान भक्ति, प्रेम, नाम-जप, सेवा की बातें भक्तों को समझाते हैं. प्रेमानंद महाराज ने प्रसाद को लेकर भक्तों के मन में उठ रहे सवाल के बारे में अपने विचार बताए.

हिंदू धर्म में मंदिर और मंदिर के प्रसाद का खास महत्व होता है. मंदिर में दर्शन के बाद भक्त प्रसाद वितरित करते हैं. ऐसे में मन में सवाल आता है कि, क्या किसी मांसाहारी को प्रसाद दे सकते हैं. इसको लेकर एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया. अगर मंदिर का प्रसाद हम किसी मांसाहारी को देते हैं, तो इससे हमें पाप तो नहीं लगेगा?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें - Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले जान लें धातु या पत्थर में से कौन-सा शिवलिंग घर लाएं? होंगे ये फायदे

---विज्ञापन---

प्रेमानंद महाराज का जवाब

मांसाहारी को प्रसाद देने की बात पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, आप ऐसे व्यक्ति को प्रसाद अवश्य दें. अगर आप किसी मांसाहारी को प्रसाद देते हैं. इससे आपको पाप नहीं लगेगा. आपको ऐसे व्यक्ति को प्रसाद दे देना चाहिए. जब वह व्यक्ति प्रसाद पाएगा, तो उसकी बुद्धि शुद्ध होगी. ऐसे में वह भविष्य में गंदे आचरण छोड़ देगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें - Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले लोग? जानिए इनकी पर्सनैलिटी, करियर, खूबियां और खामियां

---विज्ञापन---

महाराज जी कहते हैं कि, आप ऐसे व्यक्ति को प्रसाद दे सकते हैं, जो प्रसाद का अनादर न करता हो. कोई भी आपका दिया हुआ प्रसाद आदर से पा लेता है इससे आपको पाप नहीं लगेगा. आपके प्रसाद देने से आपको पुण्य मिलेगा. कोई व्यक्ति प्रसाद पा लेता है. इससे उसकी बुद्धि शुद्ध होती है और कल्याण होता है तो आपको पुण्य मिलेगा.

---विज्ञापन---

ईश्वर का नाम-जप करें

श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज एक प्रसिद्ध संत हैं. वह भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रति भक्ति और नाम-जप पर जोर देते हैं. उनका कहना है आप भगवान का नाम जप करते रहें. नाम जप करने से कल्याण होगा.

ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: नौतपा में अपनाएं खास वास्तु उपाय, घर के कोने में रखें ये एक चीज और देखें चमत्कारिक लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.