Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले लोग? जानिए इनकी पर्सनैलिटी, करियर, खूबियां और खामियां

Numerology: अंक ज्योतिष में सभी तारीख पर जन्मे लोगों का किसी खास मूलांक से संबंध होता है. व्यक्ति की जन्म तारीख से मूलांक और स्वामी ग्रह का पता कर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. आइये आज मूलांक 4 के लोगों के वाले में जानते हैं.

mulank 4.jpg

Photo Credit- News24GFX

Mulank 4 Numerology: मूलांक के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, करियर और लव लाइफ के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से मूलांक पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 27 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 प्लस 7 यानी 9 होगा. ऐसे ही सभी का मूलांक पता कर सकते हैं. आज हम मूलांक 4 वाले लोगों के बारे में जानेंगे. अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है. ऐसे में उसका मूलांक 4 होगा. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4 वालों पर राहु का प्रभाव

राहु ग्रह को , रहस्य, अचानक होने वाली घटनाओं और भ्रम का कारक माना जाता है. इन लोगों के जीवन पर राहु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. इन्हें राहु के कारण जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. इनके जीवन में अचानक से घटनाएं होती हैं. यह लोग राहु के प्रभाव से तेज बुद्धि वाले होते हैं. यह लोग अधिक आत्मविश्वासी और जिद्दी होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4 वालों की खूबियां

यह लोग बहुत ही मेहनती और अनुशासित होते हैं. यह अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खूब मेहनत करते हैं. इनका दिमाग बहुत तेज होता है. शांत रहकर अपनी योजनाएं बनाते हैं. यह सोच-समझकर हर समस्या का समाधान निकाल लेते हैं. रिश्तों को लेकर वफादार और मददगार होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4 वालों की खामियां

मूलांक 4 वाले लोग ओवरथिंकिंग करते हैं. यह जिद्दी और कठोर स्वभाव के होते हैं. जिद्दी होने के कारण इनका दूसरों के साथ अच्छा तालमेल नहीं हो पाता है. यह रहस्यमयी स्वभाव के कारण अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते हैं. खुलकर बात न करने के कारण लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं. इन्हें जीवन में आर्थिक स्थिरता का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

मूलांक 4 के लिए करियर

मूलांक 4 के लोग अपना करियर आईटी, इंजीनियरिंग, मीडिया, राजनीति और प्रबंधन के क्षेत्र में बना सकते हैं. इन क्षेत्रों में करियर बनाना अच्छा होता है. अभिनय और बिजनेस स्टार्टअप करना इन लोगों के लिए अच्छा होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ