Premanand Maharaj: क्या बुरी नजर के कारण सच में बिगड़ते हैं काम? जानिए प्रेमानंद महाराज के विचार

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपने विचारों से लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं. वह अपने प्रवचन के दौरान भक्तों के सवालों का जवाब देते हैं. प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, क्या बुरी नजर से सच में काम बिगड़ते हैं?

Premanand Maharaj

Photo Credit- News24GFX

Premanand Maharaj: लोग किसी काम के खराब होने पर या बिगड़ने पर कहने लगते हैं कि, किसी की बुरी नजर लग गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि, बुरी नजर या नजर दोष से सही में कोई काम प्रभावित होता है? लोगों के बीच बुरी नजर लगने जैसी मान्यता बहुत ही सामान्य है. आपने भी अक्सर बड़े-बुजुर्गों को ऐसा कहते सुना होगा. इसको लेकर एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि, क्या बुरी नजर जैसी कोई चीज होती है या यह सिर्फ मन का वहम है? प्रेमानंद महाराज ने इसका जवाब दिया.

विज्ञापन

क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

बुरी नजर के विषय पर प्रेमानंद महाराज का मानना है कि, ऐसा कुछ नहीं होता है. नजर लगना केवल लोगों के बीच एक भ्रम है. यह पुरानी मान्यताएं हैं जिन्हें लोग आज भी मानते आ रहे हैं. व्यक्ति के काम बिगड़ने और सफल होने के पीछे उसके पूर्व के कर्म होते हैं. बुरी नजर की वजह से ऐसा नहीं होता है. काम असफल होने पर लोग नजर लगने की बात कहते हैं लेकिन क्या किसी में इतनी ताकत है कोई बुरी नजर लगा सके.

विज्ञापन

नकारात्मक सोच का असर

अगर हम किसी काम को लेकर सोचते हैं कि, इसे बुुरी नजर लग गई है तो इससे नकारात्मक सोच का असर पड़ता है. अगर हम मान लेते हैं किसी काम को बुरी नजर लगी है तो इससे आत्मविश्वास डगमगाने लगता है और इससे काम सफल नहीं होता है. यह सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा और सोच के कारण होता है. अगर आपके मन में बुरी नजर का वहम बैठ गया है तो आपको राधा नाम का जाप करना चाहिए. आप ईश्वर का नाम जपते हैं और सेवा कार्य करते हैं तो आपके किसी काम में बाधा नहीं आएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ