Premanand Maharaj: आपकी खुशियां और तरक्की देख जलते हैं लोग तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने दिया जबाव

Premanand Maharaj: कई लोग समाज में ऐसे होते हैं जो दूसरों की तरक्की और खुशियों को देखकर जलते हैं. अगर कोई ऐसा है जो आपकी तरक्की देखकर जलता है तो क्या करना चाहिए इसके बारे में प्रेमानंद महाराज ने बताया है.

Premanand Maharaj

Photo Credit- News24GFX

Premanand Maharaj: वृंदावन के एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और संतों मेें से एक प्रेमानंद महाराज राधा रानी की भक्ती में लीन रहते हैं. वह अपने प्रवचन और विचारों से लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं. उनके कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमें वह लोगों को जीवन से जुड़ी अहम बातें बताते हैं. प्रेमानंद महाराज ने उन लोगों के बारे में बताया है जो दूसरों की तरक्की को देखकर जलते हैं. चलिए प्रेमानंद महाराज से इसके सरल और प्रभावी उपाय के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कुछ लोगों को नहीं बर्दाश्त होती हैं दूसरों की खुशियां

समाज में या हमाने आस-पास कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें हमारी खुशियां बर्दाश्त नहीं होती हैं. ऐसे लोग हमेशा कुछ ऐसा बोलते हैं जिससे व्यक्ति का मन दुखी हो जाता है. अगर आपके आस-पास कोई ऐसा है जो आपकी खुशियों और तरक्की से जलता है तो आपको इससे बचना चाहिए. वरना इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है. अगर कोई आपकी तरक्की से जलता है तो क्या करें चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

खुशियों और तरक्की से कोई जलता है तो क्या करें?

अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो आपकी तरक्की से जलता है और आपके मन को दुखी करता है तो ऐसा व्यक्ति से दूरी बना लेनी चाहिए. इन लोगों से आपको संबंध नहीं रखना चाहिए. लोगों की नकारात्मक बातों के साथ जीवन नहीं जिया जा सकता है. आप इनसे दूरी बनाएं. जो लोग आपकी बुराई करते हैं उन लोगों की बातों को मन में नहीं बैठाना चाहिए. आपके लिए सबसे अच्छा है कि, दूसरों की बातों पर ध्यान दिए बिना निरंतर आगे बढ़ते रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ