Pranayama Benefits: ‘योग सूत्र’ में महर्षि पतंजलि ने प्राणायाम को शरीर और आत्मा को जोड़ने वाला सबसे मजबूत पुल बताया है. भारत के योग विज्ञान में इसे केवल सांसों का व्यायाम नहीं बल्कि तन-मन की ऊर्जा को बैलेंस करने का सर्वोत्तम उपाय माना गया है. वहीं, भक्ति और अध्यात्म में यह ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ने का माध्यम है, जो आगे चलकर आत्म-साक्षात्कार और ईश्वर की अनुभूति का दरवाजा खोलता है. आइए जानते हैं, प्राणायाम से यह कैसे और क्यों होता है?
प्राणायाम – योग विज्ञान का मूल
प्राणायाम को भारत के योग विज्ञान का मूल कहा गया है. क्योंकि, यह शरीर की जीवन शक्ति को नियंत्रित करता है. महर्षि पतंजलि के अनुसार, सांसों के स्थिर होने से मन शांत और स्थिर होता है. वहीं, नियमित प्राणायाम शरीर के बंद ऊर्जा चक्र जागृत कर ध्यान की गहरी अवस्था में पहुंचने सहायता करते हैं. यह मन को निर्विकार कर आध्यात्मिक दुनिया में प्रवेश करवाता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
ईश्वर का अहसास – कैसे?
भारतीय दर्शन और योग विज्ञान के अनुसार, पूरा ब्रह्मांड ‘प्राण शक्ति’ से भरा है. प्राणायाम की प्रक्रिया में हम केवल हवा नहीं ग्रहण करते हैं, बल्कि वातावरण मौजूद ब्रह्मांडीय ऊर्जा को भी ग्रहण करते हैं. मानसिक शोर को शांत होता है, अहंकार धीरे-धीरे घुलता है और मन विचारशून्य हो जाता है, परम आनंद और ईश्वर का अहसास होता है, जो हर कण में व्याप्त हैं.
प्राणायाम के लाभ
प्राणायाम के फायदे अनगिनत हैं, जिसे हम शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के लाभ
के रूप में देखते हैं:
- यह तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को कम कर मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करता है.
- प्राणायाम करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है.
- हृदय की सेहत मजबूत रहती है तथा ब्लड प्रेशर संतुलित रहने में सहायता मिलती है.
- प्राणायाम से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचने से स्मरण शक्ति और फोकस बेहतर होता है.
- कोशिकाओं के नवीनीकरण को बढ़ावा मिलता है, जिससे त्वचा दमकती है और बढ़ती उम्र का असर धीमा पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
5 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
9 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
12 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines