Pradosh Vrat 2026: कल या परसों, कब है प्रदोष व्रत? जानें सटीक तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2026: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. अब माघ माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी का प्रदोष व्रत कब है चलिए जानते हैं.

Pradosh Vrat 2026

Photo Credit- News24GFX

Pradosh Vrat 2026: माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि का व्रत जनवरी के अंत में पड़ रहा है. यह प्रदोष व्रत पाप मुक्ति, आरोग्य, धन-समृद्धि की प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए होता है. भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए यह व्रत खास होता है. प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा की जाती है. प्रदोष व्रत के दिन विधि विधान से पूजा करने से आपके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी.

विज्ञापन

कब है प्रदोष व्रत? (Pradosh Vrat Kab Hai)

प्रदोष व्रत महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. अब माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होगा. माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 30 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 09 मिनट से लेकर अगले दिन 31 जनवरी 2026, दिन शनिवार को सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक मान्य है. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में होती है ऐसे में प्रदोष व्रत 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को होगा. शुक्रवार को होने से यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत के दिन सुबह पूजा करने के बाद शाम को प्रदोष काल में पूजा करनी होती है. आप सुबह उठकर स्नान आदि कर लें इसके बाद साफ वस्त्र धारण कर भगवान शिव का पंचामृत यानीदूध, दही, घी, शहद, और गंगा जल से अभिषेक करें. भगवान शिव को भाग-धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें. शिव चालीसा का पाठ करें. शाम के समय आप फिर से स्नान कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें. शिव चालीसा का पाठ करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव जी की आरती करें.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

प्रदोष व्रत पर शाम के समय प्रदोष काल में पूजा का महत्व होता है. आप सांयकाल में फिर से स्नान करके प्रदोष काल में पूजा करें. पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 52 मिनट से लेकर 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. बता दें कि, प्रदोष काल का समय सूर्यास्त के बाद करीब 72 मिनट बाद तक होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ