Numerology: छोटी आदतें, बड़ा असर! अपने बर्थ डेट से करें ये आसान उपाय, बरसेगा धन

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उनके जन्मदिन की तारीख से तय होता है। इन खास तारीखों में जन्मे व्यक्ति कुछ खास आदतें अपनाकर और आसान उपाय कर अपनी जिंदगी में भाग्योदय कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

numerology-upay

Numerology: दुनिया की सभी संख्याएं 0 से 9 तक के अंकों से मिलकर बनी होती हैं। अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों के योग का उपयोग लोगों के जीवन और भविष्य के बारे में जानने के लिए किया जाता है। वहीं, बर्थ डेट के मुआबिक आप अपनी दिनचर्या में कुछ खास आदतें या गतिविधियां शामिल कर अपने जीवन में व्यापक बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं, बर्थ डेट यानी जन्मतिथि के अनुसार कुछ आसान उपाय जिनके बारे में मान्यता है कि इनसे धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

जन्मतिथि: 1, 10, 19 और 28

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य हैं, जो सभी ग्रहों के राजा हैं। आपको हर रोज सूर्य भगवान को जल अर्घ्य देना चाहिए।

विज्ञापन

जन्मतिथि: 2, 11, 20 और 29

किसी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीखों में पैदा हुए लोगों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी ग्रह चद्रमा हैं। अपनी भाग्यवृद्धि के लिए आपको चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए।

जन्मतिथि: 3, 12, 21 या 30

जो व्यक्ति 3, 12, 21 या 30 तारीख को पैदा हुए हैं, उनका मूलांक 3 माना गया है। आपके मूलांक स्वामी बृहस्पति हैं। आपको नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल कर नहाना चाहिए। इस उपाय से लव लाइफ भी अच्छी होगी और धन भी बरसेगा।

विज्ञापन

जन्मतिथि: 4, 13, 22 या 31

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इसके स्वामी छाया ग्रह राहु माने गए हैं। राहु एक विशेष ग्रह हैं, जो देते हैं तो छप्परफाड़ कर देते हैं। इन्हें प्रसन्न रखने के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।

विज्ञापन

जन्मतिथि: 5, 14 या 23

जो व्यक्ति इस दुनिया में 5, 14 या 23 तारीखों में आए होते हैं, वे मूलांक 5 वाले होते हैं। न्यूमेरोलॉजी में यह अंक बुध का माना गया है। एक बेहद आसान उपाय से आपकी किस्मत का सितारा बुलंदियों पर पहुंच सकता है। आप अपनी जेब या पर्स में इलायची रखें।

जन्मतिथि: 6, 15 और 24

किसी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। 6 अंक के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। आपको प्रतिदिन परफ्यूम या इत्र का इस्तेमाल जल्दी ही खुशहाल बना सकता है। हथेली के शुक्र पर्वत पर इत्र लगाने से लव लाइफ रोमांचक और रोमांटिक होती है।

विज्ञापन

जन्मतिथि: 7, 16 और 25

अंक ज्योतिष में 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 है। आपके मूलांक के स्वामी केतु ग्रह माने गए हैं। आपको गुडलक के लिए सुनहरी या चांदी की चमक वाली बेल्ट की घड़ी पहननी चाहिए।

विज्ञापन

जन्मतिथि: 8, 17 या 26

न्यूमेरोलॉजी में 8 अंक शनिदेव का अंक है। जो व्यक्ति 8, 17 या 26 तारीख को इस संसार में पधारें होते हैं, उनका मूलांक 8 बनता है। आपको सदैव नीलम रत्न धारण करने से कभी धन की कमी नहीं होगी।

जन्मतिथि: 9, 18 या 27

अंक ज्योतिष में 9 अंक के स्वामी युद्ध के देवता मंगल माने गए हैं। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 9 माना गया है। आपको मंगलवार के दिन जैस्मिन या चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। आप चमेली की खुशबू वाली परफ्यूम का भी यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ