Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं घूमने के शौकीन, पूरी करते हैं अपनी हर ख्वाहिश

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्मतारीख से मूलांक का पता कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और शौक के बारे में पता लगता है. आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताते हैं जो घूमने के बहुत शौकीन होते हैं.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

Numerology: जन्मतारीख से किसी का मूलांक पता कर उसके बारे में जान सकते हैं. इससे उसके स्वभाव और भाग्य का पता कर सकते हैं. मूलांक से किसी व्यक्ति के शौक के बारे में भी जान सकते हैं. आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताते हैं जिन लोगों को घूमना बहुत पसंद होता है. बता दें कि, मूलांक 5 वाले लोग घूमने-फिरने के बहुत ही शौकीन होते हैं. इन लोगों को नई-नई जगह पर जाना पसंद होता है. यह लोग जल्दी-जल्दी घूमने का प्लान बनाते हैं. अंक शास्त्र के मुताबिक, 5 मूलांक वाले लोग घूमने के शौकीन होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5 वाले लोग

जिसका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो. उनका मूलांक 5 होता है. मूलांक जन्मतारीख के अंकों को जोड़कर निकालते हैं. 14 को जन्मे लोगों का मूलांक 1+4 यानी 5 होता है. यह लोग घूमने के शौकीन होते हैं साथ ही मूडी स्वभाव के होते हैं. इन्हें आसानी से समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है. यह खुश होते हैं और अचानक अगले ही पल दुखी हो सकते हैं. इनका मूड बदलता रहता है. इन लोगों के ऊपर बुध ग्रह का प्रभाव होता है.

विज्ञापन

खूब बनाते हैं घूमने का प्लान

मूलांक 5 वाले लोग घूमना बहुत पसंद करते हैं. यह लोग जल्दी-जल्दी घूमने का प्लान बनाते हैं. यह अक्सर शॉर्ट ट्रैवल प्लान बनाते हैं. यह काफी एक्टिव होते हैं. इन लोगों को नए दोस्त बनाना बहुत ही अच्छा लगता है. मूलांक 5 वाले लोग मल्टीटास्किंग होते हैं. यह लोग किसी के भी साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं. इन्हें नई जगहों पर घूमना पसंद होता है. इनके पास उर्जा की कमी नहीं होती है. यह मेहनती, साहसी और जिज्ञासू होते हैं. यह लोग अपनी ख्वाहिश पूरा करने की हर संभव कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ