Nose Shapes And Personality: नाक का आकार खोलेगा व्यक्ति की पर्सनालिटी के राज, सामुद्रिक शास्त्र से जानें स्वभाव

Nose Shapes And Personality: हस्तरेखा शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और आकार से व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में जान सकते हैं. व्यक्ति की नाक के आकार से उसकी पर्सनालिटी के राज के बारे में जानते हैं.

Nose Shapes And Personality

Photo Credit- News24GFX

Nose Shapes And Personality: इंसान के हाथों की लकीर ही नहीं बल्कि नाक का आकार भी उसके बारे में काफी कुछ बताता है. नाक के आकार और बनावट से व्यक्ति की पर्सनालिटी के राज खुलते हैं. किसी की नाक छोटी, मोटी, लंबी या पतली होने का क्या अर्थ होता है आप सामुद्रिक शास्त्र के जरिए जान सकते हैं. आइये सामुद्रिक शास्त्र से व्यक्ति की नाक के आकार से स्वभाव, व्यक्तित्व आदि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे होते हैं मोटी नाक वाले लोग?

मोटी नाक वाले लोग स्वभाव के मजाकिया होते हैं. यह लोग जहां जाते हैं महफिल में चार चांद लगा देते हैं. यह लोग कला के शौकीन होते हैं. मोटी नाक वाले लोग आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं और अपने ही अंदाज में जीना पसंद करते हैं. यह लोग आसानी से खुद को किसी भी माहौल में ढाल लेते हैं.

विज्ञापन

दबी हुई नाक वाले लोग

दबी हुई नाक जिन लोगों की होती है वह भावुक और ईमानदार होते हैं. दबी हुई नाक वाले लोग जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं. ऐसे लोग अक्सर आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं. इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती है. यह लोग भगवान में और पूजा-पाठ में विश्वास रखते हैं. इन लोगों को पाबंदियां पसंद नहीं होती है यह अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

पतनी और छोटी नाक का होना

जिन लोगों की नाक पतली होती है वह जीवन में जल्दी सफल होते हैं. यह लोग आत्मसम्मान रखते हैं. यह समाज में अपनी इमेज को लेकर सतर्क होते हैं. यह लोग मेहनती और आत्मनिर्भर होते हैं. जिनकी ना पतनी और छोटी होती है वह लोग मजेदार और शरारती स्वभाव के होते हैं. यह बिना टेंशन के अपनी जिंदगी मस्ती से जीते हैं.

लंबी नाक वाले लोगों का व्यक्तित्व

लंबी नाक वाले लोग अच्छे होते हैं. यह लोग इमोशनल और प्रैक्टिकल होते हैं. यह पूरे फोकस के साथ अपना काम करते हैं. किसी भी प्रकार से यह भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लेते हैं. यह पारिवारिक मामलों में नहीं उलझते हैं. इन्हें घूमने-फिरने का शौक होता है. यह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ