Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. निर्जला एकादशी व्रत करने से सभी 24 एकादशियों का व्रत करने का फल मिलता है. निर्जला एकादशी के दिन व्रत करने, भगवान की पूजा-अर्चना करने, दान और पुण्य करने से विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है. निर्जला एकादशी का व्रत बाकि, सभी एकादशियों से कठिन माना जाता है. आइये निर्जला एकादशी व्रत की तारीख और इस दिन किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में जानते हैं.
निर्जला एकादशी 2026 तारीख
निर्जला एकादशी ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस तिथि का आरंभ 24 जून की शाम को 6 बजकर 12 पर हो रहा है. इस तिथि का समापन अगले दिन 25 जून को रात 8 बजकर 9 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए एकादशी का व्रत 25 जून 2026, दिन गुरुवार को रखा जाएगा. गुरुवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. ऐसे में एकादशी व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें – Mangal Gochar: सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश कर गए मंगल, मकर समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
निर्जला एकादशी पर न करें ये गलतियां
जल का सेवन न करें
निर्जला एकादशी व्रत के दिन जल का सेवन करना मना होता है. निर्जला एकादशी पर पूरे दिन जल का सेवन किए बिना रहना चाहिए. पानी पीने से व्रत टूट सकता है.
चावल खाने से परहेज
एकादशी व्रत के दिन चावल खाना वर्जित माना जाता है. चावल खाने से आपको बचना चाहिए. एकादशी के दिन चावल खाना अशुभ माना जाता है. आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: महाभारत काल के इस राजा ने नहीं लिया था युद्ध में हिस्सा, फिर भी निभाई थी बड़ी भूमिका
न तोड़ें तुलसी के पत्ते
एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है. तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से बचना चाहिए.
तामसिक भोजन न करें
लहसुन, प्याज, मांसाहार और शराब आदी तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए. एकादशी व्रत के दिन व्रती के अलावा घर-परिवार में भी किसी सदस्यों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
क्रोध और झूठ से बचें
एकादशी के दिन झूठ बोलने और क्रोध करने से बचना चाहिए. व्रत के दिन मन को शांत रखना चाहिए. क्रोध करना, अपशब्द बोलना और झूठ बोलना अशुभ होता है. इन गलतियों के कारण व्रत का फल नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 3 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर होते हैं ये लोग, खुशहाल होता है वैवाहिक जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
27 mins agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
4 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
22 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
23 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines