Morning Puja Routine for Busy Youth: सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि भगवान की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है. साथ ही दुखों और पापों का नाश होता है. हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति को पूजा के लिए प्रयाप्त समय नहीं मिलता है, इसी वजह से अधिकतर लोग पूजा ही नहीं करते हैं. यदि आपको भी व्यस्त जीवनशैली के चलते पूजा के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है तो केवल 10 मिनट में आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं.
यहां पर 10 मिनट में सुबह भगवान की पूजा करने की विधि के बारे में बताया गया है, जिससे आपको लाभ जरूर होगा.
10 मिनट की संक्षिप्त पूजा विधि (Morning Puja Routine)
सबसे पहले स्नान आदि कार्य करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर तैयार हो जाएं. इसके बाद 10 मिनट के अंदर आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं. देखें पूरी पूजा विधि-
पूजा की तैयारी करें (2 मिनट)
- पूजा सामग्री को एक जगह पर इकट्ठा कर लें.
- अब घर के मंदिर में पूर्व दिशा की ओर मुख करके लाल रंग के आसान पर बैठें.
- पूजा के लिए दीपक तैयार करें और फिर उसे जलाएं.
ध्यान लगाएं (2 मिनट)
- आंखें बंद करके व हाथ जोड़कर अपने इष्ट देव का ध्यान करें.
पूजा सामग्री अर्पित करें (2 मिनट)
- देवी-देवताओं की मूर्ति या चित्र के चरणों में जल, फल, फूल, चंदन, वस्त्र, अक्षत और मिठाई आदि पूजा सामग्री अर्पित करें.
- अगरबत्ती और धूप जलाएं.
प्रार्थना करें (3 मिनट)
- देवी-देवताओं के नाम या मंत्रों का जाप करें. साथ ही पाठ व कथा पढ़ें.
आरती और प्रार्थना करें (1 मिनट)
- घी के दीपक से देवी-देवताओं की आरती करें. साथ ही घंटी बजाएं. अब हाथ जोड़कर भगवान से अपने दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आशीर्वाद और जाने-अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें. अंत में माथे पर तिलक लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें.
ये भी पढ़ें- Lizard Walking on Ground: घर में फर्श पर छिपकली का रेंगना शुभ संकेत है या अशुभ? जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 hr agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
14 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
15 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
17 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
21 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines