Ekadashi 2024: 5 दिन बाद है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग

Mohini Ekadashi 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। जो लोग सच्चे मन से पूजा करते हैं उन्हें भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मोहिनी एकादशी की शुभ तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि क्या है।

Mohini Ekadashi

Mohini Ekadashi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो एकादशी की शुभ तिथि पड़ती है। पंचांग के अनुसार, इस समय वैशाख का महीना चल रहा है और इस माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि मोहिनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी तिथि का महत्व हिंदू धर्म में बहुत ही अधिक है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मोहिनी एकादशी कब है, शुभ तिथि क्या है, मुहूर्त क्या है, पूजा विधि और शुभ योग क्या है।

विज्ञापन

मोहिनी एकादशी की शुभ तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी 19 मई दिन रविवार को मनाई जाएगी। मोहिनी एकादशी की शुरुआत 18 मई दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 23 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 19 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी। सनातन धर्म उदया तिथि का मान्य होता है। इसलिए मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 दिन रविवार को है।

मोहिनी एकादशी पूजा विधि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद साफ-सुथरा वस्त्र पहनें। बाद में घर के मंदिर की साफ-सफाई अच्छे से करें और मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। दीपक जलाने के बाद भगवान विष्णु को जल से अभिषेक करें। अभिषेक करने के बाद भगवान विष्णु को वस्त्र पहनाएं। वस्त्र पहनाने के बाद भोग अर्पित करें और सच्चे मन से विधिवत पूजा करें। अंत में आरती करें और क्षमा-याचना करें। सभी लोगों में प्रसाद वितरण करें।

विज्ञापन

मोहिनी एकादशी शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस माह की एकादशी बहुत ही शुभ रहने वाली है। क्योंकि इस दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। जो इस प्रकार है।

अमृत योग
वज्र योग
सिद्धि योग

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ