Milk in Dream: रात की नींद में देखे गए सपने अगली सुबह मन में कई सवाल उठा देते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने बेवजह नहीं आते हैं. सपने भविष्य का आईना हैं, जो कभी चेतावनी, तो कभी मोटिवेशन के रूप में होते हैं. आपको बता दें कि सात्विक सपने अक्सर इंसान के स्वास्थ्य, भाग्य रुपयों-पैसों, धन और तरक्की से जुड़ा होता है. इस शास्त्र के अनुसार, दूध-दही का सपना भी एक ऐसा ही सपना है. लेकिन यह भी कई परिस्थितियों और संयोग से जुड़ा होता है. आइए जानते हैं, दूध-दही का सपना देखना शुभ है या अशुभ?
यह भी पढ़ें: Torn Underwear Astrology: क्या फटी बनियान और अंडरवियर पहनने से ‘भाग्य उदय’ रुकता है, जानें ज्योतिष रहस्य
दूध-दही के सपने के शुभ संकेत
शुद्ध-सफेद दूध देखना – यह सपना अच्छे स्वास्थ्य, तनाव दूर होने और मानसिक शांति का संदेश देता है. यह अस्वस्थ लोगों के रिकवर होने का संकेत है.
दूध पीना – सपने खुद दूध पीना सफलता और धन लाभ का संदेश देता है. ऐसे सपने करियर-कारोबार में सफलता और आर्थिक लाभ होने को बताते हैं.
उबलता दूध देखना – सपने में उबलता दूध देखना जीवन में तरक्की और कोई अच्छी खबर पाने की ओर इशारा करता है.
बर्तन में दूध-दही देखना – बर्तन में दूध-दही देखना तिजोरी भरने और धन-धान्य में वृद्धि होने का संकेत देता है.
दूध-दही खरीदना – ऐसा सपना भी शुभ हैं, क्योंकि यह जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होने और सुख के साधन बढ़ने का संकेत देता है.
गाय का दूध दूहना – सपने में गाय का दूध दूहना ईश्वर की कृपा, भाग्योदय और भारी धन लाभ की ओर इशारा करता है.
दही देखना या खाना – सपने में दही देखना जीवन में स्थिरता, रुके काम पूरे होने और घर में किसी मांगलिक कार्य के आरंभ होने का शकुन होता है.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
दूध-दही के सपने के अशुभ संकेत
दूध-दही के सपने हमेशा शुभ संकेत ही नहीं देते हैं, बल्कि असहज और विपरीत परिस्थितियों में ये अशुभ भी माने गए हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब ऐसे सपने आएं, तो सतर्क होने की जरूरत होती है:
- फटा हुआ दूध देखना – सपने में फटा दूध देखना व्यवसाय में हानि और रिश्तों में प्रॉब्लम की ओर इशारा करता है.
- दूध का जमीन पर गिरना – ऐसा सपना काम के बिगड़ने या उसमें रुकावट आने या धन हानि होने की ओर संकेत करता है.
- खराब दही देखना – सपने में खराब, बेहद खट्टी, सड़ी हुई दही देखना मानसिक तनाव, मित्रों में झगड़ा, मनमुटाव और सेहत बिगड़ने का संकेत देता है.
यह भी पढ़ें: Ganpati Visarjan Mistakes: गणपति विसर्जन में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, जानें जरूरी नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
53 mins agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
2 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
18 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
19 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
22 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
23 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines