Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान टोटका, दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्की

Magh Gupt Navratri 2026 Totke: माघ माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है. माघ महीने की गुप्त नवरात्रि आज 19 जनवरी से शुरू हो रही है. यह गुप्त नवरात्रि कुछ खास उपाय और टोटके करने के लिए विशेष होती है. आप यहां बताए खास उपायों से तरक्की प्राप्त कर सकते हैं.

Magh Gupt Navratri 2026

Photo Credit- News24GFX

Magh Gupt Navratri 2026 Totke: आज 19 जनवरी 2026 से माघ माह की नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा और 10 महाविद्याओं की पूजा के लिए खास होती है. इन नवरात्रि में गुप्त विधि से पूजा-अर्चना की जाती है. गुप्त नवरात्रि खास तौर पर तांत्रिक विद्या करने वाले लोगों के लिए खास होती है. आप माघ माह की इन गुप्त नवरात्रि के दौरान कई खास उपाय और टोटके कर सकते हैं. इन्हें करने से आपको लाभ मिलेगा. गुप्त नवरात्रि के दौरान आप 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से आराधना के साथ इन उपाय और टोटकों को करें. इन्हें करने से आपको सफलता और देवी मां की असीम कृपा मिलेगी.

विज्ञापन

गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये टोटके

व्यापार और करियर में तरक्की के लिए

विज्ञापन

करियर और व्यापार में तरक्की के लिए आपको लौंग का टोटका करना चाहिए, आप इस लौंग के टोटके को माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान कभी भी कर सकते हैं. इस टोटके को रोजाना करने से आपको अधिक फल मिलेगा. माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी मां को रोजाना 7 साबुत लौंग अर्पित करें. इससे व्यापार और करियर में तरक्की की राह आसान होती है.

विज्ञापन

विवाह में अड़चन के लिए

अगर घर-परिवार में किसी के विवाह में अड़चन आ रही है. ऐसे में इस उपाय को करना चाहिए. जिसके विवाह में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रिश्ता नहीं आ रहा है या बात बनते-बनते बिगड़ जा रही है तो वह गुप्त नवरात्रि में मां पार्वती की पूजा अर्चना करें. गुप्त नवरात्रि के दौरान माता पार्वती को 7, 9 या 11 हल्दी की गांठें अर्पित करें. इससे देवगुरु बृहस्पति मजबूत होते हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

विज्ञापन

धन प्राप्ति के लिए उपाय

आप गुप्त नवरात्रि में अचानक से धनलाभ पाने के लिए यहां बताए इस टोटके को कर सकते हैं. नवरात्रि में आप हनुमान जी को प्रसन्न कर धनलाभ पा सकते हैं. इसके लिए एक पीपल के पत्ते को साफ कर लें और इसके ऊपर ‘राम’ लिखें. इसके बाद इसके ऊपर गुड़ या बताशा कुछ मीठा रखकर हनुमान जी को अर्पित करें. इससे धनलाभ के योग बनते हैं. इसके अलावा आप आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अक्षत यानी चावल और कौड़ियां लाल कपड़े में बांधकर मां के चरणों में इसे रखें. इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ