---विज्ञापन---

Religion angle-right

Lohri 2025: लोहड़ी की शाम जरूर करें ये काम, पूरे साल होगी बरकत; धन-धान्य और खुशियों से भरा रहेगा घर!

Lohri 2025: लोहड़ी मकर संक्रांति से पहले वाली रात को सूर्यास्त के बाद मनाया जाने वाला त्योहार है। यह पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत का विशेष पर्व है। क्या आप जानते हैं, लोहड़ी का अर्थ क्या है? इस दिन कौन-सा विशेष काम करने से पूरे साल बरकत होगी और घर धन-धान्य से भरा रहेगा? आइए जानते हैं, ये सभी बातें और अन्य रोचक जानकारियां!

---विज्ञापन---

Lohri 2025: लोहड़ी साल 2025 का पहला सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जो मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्यास्त के बाद शुरू होता है और यह त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हालांकि आज यह त्योहार एक अंतर्राष्ट्रीय रूप ले चुका हैं। कनाडा, इंग्लैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बसे हुआ पंजाबी समुदाय इसे बहुत जोशो-खरोश से मनाते हैं। क्या आप जानते हैं, लोहड़ी का अर्थ क्या है? इस दिन कौन-से विशेष काम करने से पूरे साल बरकत होगी और घर धन-धान्य और खुशियों से भरा रहेगा? आइए जानते हैं, ये सभी बातें और अन्य रोचक जानकारियां!

लोहड़ी का अर्थ

यह त्योहार नई फसल के आगमन और समृद्धि का प्रतीक है। यह किसानों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी मेहनत का उत्सव मनाने का समय होता है। साथ ही यह पर्व पारिवारिक एकता, लोककथाओं और प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक भी है। लोहड़ी 3 अक्षरों के मेल से बना है। लोहड़ी के ये 3 अक्षर हैं- ल यानी लकड़ी + ओह यानी गोहा मतलब सूखे उपले + ड़ी यानी रेवड़ी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ganga Snan: इस दिन अमृतमय हो जाता है गंगाजल, जनवरी में इस तारीख को है गंगा स्नान का सबसे पवित्र दिन!

लोहड़ी पर जरूर करें ये काम

लोहड़ी का त्योहार खुशियों, गीत, संगीत, नृत्य और मिठाइयों का त्योहार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास उपायों से आप इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं? जी हां, लोहड़ी के दिन कुछ खास काम करने से आप पूरे साल भर धन और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से उपाय हैं-

---विज्ञापन---

लोहड़ी की अग्नि में डालें ये 3 चीजें

लोहड़ी की रात प्रज्वलित अग्नि यानी अलाव में तिल और गुड़ डालना मत भूलें। तिल और गुड़ को समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यदि तिल न हो तो आप मूंगफली भी डाल सकते हैं। इसे अग्नि में डालने से धन लाभ होता है। इन सबके अलावा रेवड़ी अवश्य डालें। रेवड़ी को खुशी का प्रतीक माना जाता है। इसे अग्नि में डालने से घर में खुशियां आती हैं।

जरूरतमंदों को दें दान

लोहड़ी के दिन गरीबों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप दान में तिल, गुड़, कपड़े, रेवड़ी, गेहूं, मक्का या अन्य आवश्यक वस्तुएं दे सकते हैं। दान करने से न केवल आपका पुण्य बढ़ता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। मान्यता है कि लोहड़ी पर गेहूं और दूसरे अनाजों का का दान करने वालों पर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं। कहते हैं, इस दिन निर्धन लड़कियों और कन्याओं को दान में रेवड़ी जरूर देनी चाहिए।

---विज्ञापन---

लोहड़ी की रात करें ये भी काम

लोहड़ी की रात में लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर 7 बार परिक्रमा जरूर करें और अपने मन में अपनी मनोकामनाएं दोहराएं। इससे आपको लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस दिन बच्चों को आशीर्वाद दें। बच्चों को आशीर्वाद देने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और पूरे साल बरकत होती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 12, 2025 09:02 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola