Kitchen Vastu Tips: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि किचन में रखी अनेक साधारण चीजें सीधे हमारी किस्मत से जुड़ी हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन यानी रसोई घर सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर का ऊर्जा केंद्र है, जो केवल हमें ही नहीं बल्कि देवों और पितरों को संतुष्ट रखता है. यह हम सबकी सेहत, सुख और समृद्धि को तय करता है. कई बार हम अनजाने में ही किचन की कुछ जरूरी चीजों को पूरी तरह खत्म होने देते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से बेहद अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस लापरवाही से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक तंगी शुरू हो सकती है. आइए, जानते हैं वे 3 चीजें जिन्हें आपको कभी भी खत्म नहीं होने देना चाहिए?
नमक: तनाव और राहु का अंत
ज्योतिष शास्त्र में नमक को राहु-केतु के अशुभ प्रभावों को दूर करने वाला माना गया है. वास्तु के अनुसार, किचन में नमक का डिब्बा कभी खाली नहीं होना चाहिए. अगर यह खत्म हो जाए, तो घर में वास्तु दोष बढ़ता है. इसका सीधा असर परिवार के रिश्तों पर पड़ता है. आपसी तनाव, झगड़े और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. साथ ही, आर्थिक संकट भी आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार
हल्दी: बरकत और गुरु की कृपा
हल्दी का रंग पीला होता है, जिसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से है. वे भाग्य, धन और वैवाहिक सुख के कारक हैं. रसोई में हल्दी खत्म होना गुरु ग्रह को कमजोर करता है. इससे घर की बरकत रुक जाती है और शुभ कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं. प्राचीन काल से यह मान्यता चली आ रही है कि जिस घर में हल्दी की कमी होती है, वहां खुशहाली नहीं टिकती है.
चावल: समृद्धि और शुक्र का प्रतीक
चावल को हिन्दू धर्म के शास्त्रों में पवित्र अन्न माना गया है. इसे ‘अक्षत’ भी कहा जाता है. इसका संबंध शुक्र और चंद्रमा दोनों ग्रहों से है. रसोई में चावल खत्म होना शुक्र दोष पैदा करता है, जिससे सुख-समृद्धि में कमी आती है. धन का अभाव होने लगता है और घर में अन्न की कमी महसूस होती है. चावल को हमेशा पर्याप्त मात्रा में रखें. इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं और घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है.
बस करें इतना काम
बस ये ध्यान रखें कि तीनों चीजों के पूरी तरह खाली होने का इंतजार न करें. जब डिब्बे में थोड़ी मात्रा बची हो, तभी नई चीज डाल देनी चाहिए. यह आदत मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा को प्रसन्न रखती है, घर में समृद्धि बनी रहती है. कहते हैं, इतना सा करने से ही कंगाली के दिन कभी नहीं आते हैं.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ‘किच-किच की यूनिवर्सिटी’ हैं ये 3 राशियां, बिना वजह ढूंढ लेती हैं बहस का मुद्दा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Karwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
9 hrs agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
12 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
15 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
16 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
17 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
18 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
1 day agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines