Karwa Chauth 2026 Today: आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. करवा चौथ व्रत का बेहद खास धार्मिक महत्व है. मान्यातओं के अनुसार, इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है. करवा चौथ व्रत पर गणेश जी, भगवान शिव, माता पार्वती, करवा माता और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए.
करवा चौथ 2026 पूजा मुहूर्त
करवा चौथ पर व्रत का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम को 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. इस दौरान महिलाओं को निर्जला व्रत करना होगा. करवा चौथ व्रत पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 58 मिनट तक होगा. पूजा मुहूर्त के लिए कुल 1 घंटे 17 मिनट का समय प्राप्त हो रही है. जबकि, करवा चौथ व्रत की अवधि 13 घंटे 26 मिनट रहेगी.
आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा?
करवा चौथ व्रत पर चंद्रोदय का खास महत्व होता है. इस दिन शाम को चंद्रमा के दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है. दिल्ली में चंद्रमा का उदय रात को 8 बजकर 17 मिनट पर होगा. इस समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत खोल सकते हैं. अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय और व्रत खोलने का समय अलग हो सकता है.
करवा चौथ 2026 पूजा विधि
आज करवा चौथ व्रत पर सुबह महिलाएं स्नान करने के बाद सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें. सरगी में फल, मिठाई और सूखे मेवे खा सकते हैं. इसके साथ ही आप करवा चौथ व्रत का संकल्प लें. शाम को शुभ मुहूर्त में माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें. करवा चौथ के कैलेंडर को लगाकर पूजा-अर्चना अवश्य करें. पूजा के दौरान करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें. शाम को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.