Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर क्यों देखते हैं छलनी से चांद? जानें इस मान्यता के पीछे की कहानी

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती है और शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं. इस दौरान महिलाएं छलनी से चांद और पति के चेहरे को देखती हैं. चलिए इसके पीछे की मान्यता के बारे में बताते हैं.

Karwa Chauth 2025

Credit- News 24 Gfx

Karwa Chauth 2025: आज 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ पर चौथ माता, शिव परिवार और चंद्र देवता की पूजा की जाती है. इसके साथ ही शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि, महिलाएं करवा चौथ पर चांद को छलनी से देखती हैं लेकिन इसके पीछे की मान्यता को आप नहीं जानते होंगे चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

करवा चौथ पर छलनी से चांद क्यों देखती हैं महिलाएं?

विज्ञापन

करवा चौथ की कथा के अनुसार, एक बार भूख-प्यास से परेशान बहन वीरवती को देख भाईयों ने चंद्रोदय से पहले पेड़ की ओट में छलनी लगाकर उसे चांद दिखा दिया और उसने व्रत खोल लिया. जिसके बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी. बाद में पूरी श्रद्धा से व्रत करने से उसका पति जीवित हो गया था. पहली बार वीरवती ने छलनी से चांद देखा था इसलिए तभी से यह परंपरा चली आ रही है. इसके पीछे अन्य मान्यता है कि, छलनी से चांद देखने से जितने प्रतिबिंब बनते हैं पति की उम्र उतनी ही बढ़ती है.

यहां देखें चांद निकलने का समय

विज्ञापन

दिल्ली – रात 08:13
नोएडा – रात 08:12
गुरुग्राम – रात 08:14
मेरठ – रात 08:10
गाजियाबाद – रात 08:12
मुंबई – रात 08:55
कोलकाता – रात 07:42
चेन्नई – रात 08:38
हरिद्वार – रात 08:05
इंदौर – रात 08:34
रायपुर – रात 08:01
लखनऊ – रात 08:02
कानपुर – रात 08:06
गोरखपुर – रात 07:52
प्रयागराज – रात 08:02
गांधीनगर – रात 08:46
अहमदाबाद – रात 08:47
शिमला – रात 08:06
भोपाल – रात 08:26
देहरादून – रात 08:05
चंडीगढ़ – रात 08:09
जयपुर – रात 08:23
पटना – रात 07:48
जम्मू – रात 08:11

यहां पर सभी बड़े शहरों में चांद निकलने का टाइम बताया गया है. चांद निकलने के बाद चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों से पानी पीकर ही व्रत का पारण करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ