Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी की राशि अनुसार दें गिफ्ट, मैरिड लाइफ रहेगी खुशहाल

Karwa Chauth 2025 Gift Ideas: सुहागिन स्त्रियों का एक बेहद महत्वपूर्ण करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन यदि पति पत्नी की राशि अनुसार उन्हें गिफ्ट देता है, तो इससे उन्हें ग्रहों की कृपा के साथ-साथ खुशहाल मैरिड लाइफ का आशीर्वाद मिलता है. चलिए जानते हैं करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट में क्या देना अच्छा रहेगा.

Karwa Chauth 2025

Credit- News24 Graphics

Karwa Chauth 2025 Gift For Wife: हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है. हर साल ये व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार 10 अक्टूबर 2025, वार शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. ये निर्जला व्रत सूर्योदय से लेकर शाम में चंद्रमा के उदय के बाद चंद्र देव की पूजा करने के बाद खोला जाता है. साथ ही इस दिन भगवान गणेश, शिव जी, देवी पार्वती और माता करवा की पूजा की जाती है. माान्यता है कि जो महिलाएं सच्चे मन से अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उन्हें देवी करवा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन

हालांकि, करवा चौथ के दिन पति को पत्नी को उनकी राशि अनुसार गिफ्ट भी देने चाहिए. इससे न सिर्फ उन्हें ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि रिश्ते में प्यार भी बढ़ेगा. आइए जानते हैं करवा चौथ पर पत्नी को कौन-कौन सी चीजें गिफ्ट में देना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

यदि आपकी पत्नी की राशि मेष है तो उन्हें करवा चौथ पर गजरा या सुगंधित फूल से बनी कोई चीज दें.

वृषभ राशि

जिन लोगों की पत्नी की राशि वृषभ है, वो उन्हें पीले रंग के कपड़े गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं. इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आपकी अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा लड़ाई होती है तो करवा चौथ पर उन्हें सोने के आभूषण दें. इससे वो खुश होंगी. साथ ही आप दोनों के झगड़े भी कम होंगे.

कर्क राशि

करवा चौथ पर रसोई से जुड़ा कोई इलेक्ट्रिकल सामान पत्नी को देना आपके लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

पढ़ाई से जुड़ी चीजें करवा चौथ पर पत्नी को देना आपके लिए अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

यदि आपकी पत्नी की राशि कन्या है तो उन्हें लाल या पीले रंग के कपड़े गिफ्ट में दें. इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

करवा चौथ पर पत्नी को चॉकलेट देना आपके लिए अच्छा रहेगा. इससे आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी. साथ ही झगड़े कम होंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जिन लोगों की पत्नी की राशि वृश्चिक है, वो उन्हें करवा चौथ पर चांदी के आभूषण दे सकते हैं.

धनु राशि

सुगंधित फूल या गजरा पत्नी को करवा चौथ पर देना आपके लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

यदि आपकी पत्नी की राशि मकर है, तो करवा चौथ पर उन्हें रत्न की अंगूठी दें. इससे आप दोनों के बीच के विवाद खत्म होंगे और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा.

कुंभ राशि

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़ें पत्नी को देना आपके लिए शुभ रहेगा. इससे आप दोनों के बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

जिन लोगों की पत्नी की राशि मीन है, वो करवा चौथ पर उन्हें कोई घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान दे सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ