Kanwar Yatra 2026: कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा? जानिए महत्व और जलाभिषेक की तारीख

Kanwar Yatra 2026: हर साल सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा कर पैदल चलकर पवित्र नदियों से जल लाते हैं और शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कठोर परिश्रम करते हैं. इसे आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है.

Kanwar Yatra 2026

Photo Credit- AI

Kanwar Yatra 2026 Date: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास होता है. सावन में शिव जी की पूजा, कांवड़ यात्रा और सोमवार के व्रत का खास महत्व होता है. सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा का आरंभ हो जाता है. शिव भक्तों के लिए कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है. हर साल लाखों शिव भक्त कांवड़ यात्रा कर जल लेकर आते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं. सावन महीने और कांवड़ यात्रा की शुरुआत कब हो रही है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब होगी कांवड़ यात्रा की शुरुआत?

कांवड़ यात्रा का आरंभ सावन महीने के शुरू होने के साथ ही हो जाएगा. सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है. इस दिन से शिव भक्त कांवड़ यात्रा करने के लिए जा सकते हैं. सावन के पूरे महीने में भक्त जल लेने के लिए पवित्र नदियों तक पैदल यात्रा कर पहुंचते हैं. सावन में शिव मंदिरों में खूब भीड़ लगती है. शिव भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री और गौमुख से पैदल यात्रा कर जल लाते हैं.

विज्ञापन

जलाभिषेक की तारीख

सावन में कांवड़ यात्रा का खास महत्व होता है. भक्त कांवड़ यात्रा कर जल लाते हैं और सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं. इस साल सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. सावन शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्रा करने वाले लोग जलाभिषेक कर सकते हैं. कांवड़ियों के लिए यह दिन बेहद खास होता है. इस दिन कांवड़ यात्रा का समापन हो जाता है. हालांकि, कई दूर से आने वाले भक्त पूरे महीने कांवड़ यात्रा करते हैं.

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा का महत्व

कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त पवित्र नदियों से जल लाकर शिवालयों में शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. शिव जी को प्रसन्न करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. भक्त कंधों पर जल रखकर पैदल यात्रा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कांवड़ यात्रा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ