Budh Vakri: 29 जून को वक्री होंगे बुध, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

Budh Vakri: बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होने वाला है. जून मार्गी से वक्री होने वाले हैं, बुध के वक्री होने से कई राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. बुध वक्री से कई राशियों को व्यापार और नौकरी में लाभ होगा.

BUDH GRAH.jpg

Photo Credit- News24GFX

Budh Vakri: ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं. बुध ग्रह 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस समय बुध मार्गी चाल चल रहे हैं. 29 जून 2026, दिन सोमवार को रात 11 बजकर 05 मिनट पर बुध वक्री हो जाएंगे यानी बुध उल्टी चाल चलेंगे. बुध 24 जुलाई तक वक्री रहेंगे इसके बाद मार्गी हो जाएंगे. 29 जून को बुध की चाल में परिवर्तन राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. बुध की उल्टी चाल का असर करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

बुध की उल्टी चाल से इन राशियों को होगा लाभ

बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है. बुध के प्रभाव से बुद्धि-वाणी और करियर पर असर देखने को मिलता है. बुध के कर्क राशि में वक्री रहने के दौरान कई राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. बुध के वक्री होने से मेष, मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों को लाभ हो सकता है. इन राशियों के लिए बुध की वक्री चाल शुभ साबित होगी.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए बुध की वक्री शुभ साबित होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. करियर में ग्रोथ करेंगे इससे आपको आर्थिक सफलता मिलेगी. आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा और परेशानियों का अंत होगा. कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों को बुध की वक्री चाल से खास लाभ होने वाला है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आप जीवन में सफलता हासिल करेंगे. कारोबार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. धन-संपत्ति में इजाफा होगा और आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध की उल्टी चाल कन्या राशि के लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकती है. आपके करियर में तरक्की के योग बनेंगे. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इससे आपको लाभ होगा. तनाव दूर होगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को बुध की चाल से लाभ होगा. करियर में सफलता हासिल करेंगे. नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी. कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ