Astro Tips: बेहद शुभ होता है घोड़े की नाल की अंगूठी पहनना, जानें विधि और इसके फायदे

Astro Tips: ज्योतिषीय दृष्टि से घोड़े के नाल की अंगूठी पहनना बेहद शुभ माना जाता है. काले घोड़े के नाल की अंगूठी पहनने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और कई लाभ मिलते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Astro Tips

Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में घोड़े की नाल का खास महत्व बताया गया है. घोड़े की नाल को शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है और इसकी अंगूठी बनाकर धारण करना शुभ होता है. घोड़े की नाल की अंगूठी बनाकर पहनने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है. इससे जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है और सफलता की राह आसान होती है. घोड़े की नाल को कैसे धारण करना चाहिए इसके क्या नियम है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए चलिए इन सभी बातों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अंगूठी पहनने के नियम और विधि

घोड़े की नाल की अंगूठी को पहनने को लेकर कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. इसे पहनने के लिए शनि अमावस्या का दिन अच्छा होता है. इस दिन घोड़े की नाल की अंगूठी पहनना सबसे उत्तम माना जाता है. आप इसे शनिवार के दिन भी धारण कर सकते हैं. आपको इस अंगूठी को दूध, शहद, सरसों का तेल, तिल का तेल और गंगाजल से शुद्ध करके पहनना चाहिए. शनिवार के दिन अंगूठी को शुद्ध करके पहनें और शनि के मंत्रों का जाप करें.

विज्ञापन

घोड़े के नाल की अंगूठी को आपको मध्यमा यानी बीच वाली अंगूठी में पहनना चाहिए. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए इस अंगूठी को आग में जलाकर न बनाया जाए. इस अंगूठी को तपाने से यह शुभ प्रभाव नहीं देती है. घोड़े की नाल को पीट-पीटकर अंगूठी बनी हो इसका ध्यान रखें. काले घोड़े की नाल की अंगूठी पहनना शुभ होता है. आप इन सभी बातों का ध्यान रखें.

विज्ञापन

घोड़े की नाल की अंगूठी पहनने के फायदे

घोड़े की नाल की बनी अंगूठी को पहनने से कई लाभ मिलते हैं. यह आर्थिक समस्याओं को दूर करती है. इससे जीवन में सफलता मिलती है. शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. शनि की कृपा दृष्टि से जीवन में चल रही मुश्किलों का अंत होता है. इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आपको ज्योतिषी की सलाह लेकर इसे धारण करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ