Kaalchakra Today 04 July 2025: पशु-पक्षियों को पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिनकी सेवा करना बहुत जरूरी है। यदि ये संरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पशु-पक्षियों में विभिन्न देवी-देवताओं का वास होता है। जो लोग नियमित रूप से इनकी सेवा करते हैं, उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ पुण्य भी मिलता है। यहां तक कि नकारात्मक शक्तियां भी उनके पास नहीं आती हैं।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे पशु-पक्षियों की सेवा करने से व्यक्ति को कर्ज, गृह क्लेश और असफलता आदि समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको सेवा करने से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में पता चलेगा।
गृह क्लेश दूर करने का उपाय
यदि आपके अपने घरवालों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं या घर में आए-दिन क्लेश होते हैं, तो कुत्ते की सेवा करें। कुत्ते के अलावा गाय की सेवा करने से भी गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।
तरक्की पाने का उपाय
जिन लोगों के बच्चे उनकी बात नहीं सुनते हैं या वे गलत संग में फंस गए हैं, वो बच्चों को सरसों का तेल लगी रोटी कुत्ते को खिलाने को कहें। खासकर शनिवार को कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं। इससे आपके बच्चे की बुद्धि का विकास होगा और जीवन में उन्हें ऊंचा मुकाम हासिल होगा।
कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय
गाय, कौवे और चींटियों को भोजन कराने से पुण्य मिलता है। खासकर शनिवार और गुरुवार के दिन गाय को गुड़, रोटी, हरा चारा, कौवे को खिचड़ी, तिल, रोटी या गेहूं की रोटी और चींटियों को आटा-चीनी मिलाकर खिलाएं। इस उपाय से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
सेवा से जुड़े जरूरी नियम
- पशु-पक्षियों को हमेशा ताजा भोजन दें।
- बासी या आधी पकी चीजें पशु-पक्षियों को नहीं खिलानी चाहिए।
- पशु-पक्षियों के लिए अलग से अनाज न खरीदें। जिस तरह का अनाज आप खुद खाते हैं, वो ही पशु-पक्षियों को खिलाएं।
- मन से पशु-पक्षियों की सेवा करनी चाहिए।
- सेवा करते समय मन में क्रोध, लालच, मोह या द्वेष की भावना उत्पन्न न होने दें।
यदि आप सेवा से जुड़े और जरूरी नियम व लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।