Kaalchakra: मां को दुख देने वाले व्यक्ति को भुगतने पड़ते हैं ये नुकसान, जानें पंडित सुरेश पांडेय से
Kaalchakra Today: मां अपना पूरा जीवन बच्चों की खुशियों के लिए समर्पित कर देती हैं, लेकिन बदलते दौर में अधिकतर बच्चे अपनी माता का सम्मान करना भूलते जा रहे हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं धार्मिक दृष्टि से मां की सेवा करना व उन्हें सम्मान देना क्यों जरूरी है.
Kaalchakra Today 11 May 2026: बच्चों का स्थान माता के जीवन में सबसे ऊपर होता है. वहीं, बच्चे भी जब अपनी मां के प्रति समर्पित और सम्मानपूर्ण होते हैं तो घर खुशियों से भर जाता है. लेकिन आज के बदलते दौर में रिश्तों की संवेदनाएं लगातार कमजोर होती जा रही हैं. कई बच्चे न सिर्फ अपनी मां से दूर होते जा रहे हैं, बल्कि उनका सम्मान भी नहीं करते हैं. उनसे गलत व्यवहार करते हैं और उन्हें बोझ समझते हैं. हालांकि, शास्त्रों में मां का अपमान और अनादर करने को महापाप माना गया है, जिसका फल व्यक्ति को भुगतना ही पड़ता है.
विज्ञापन
आज 11 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि धार्मिक दृष्टि से मां की सेवा करना क्यों जरूरी है और इससे क्या लाभ होता है.
विज्ञापन
जीवन में मां का महत्व
मां ही बच्चों की पहली गुरु होती हैं. मां का संबंध चंद्र ग्रह से है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां को सुखी रखने व सम्मान देने से बच्चों को महापुण्य मिलता है. साथ ही व्यक्ति तनाव और डिप्रेशन से दूर रहता है.