Kaalchakra Today 27 May 2026: शास्त्रों में जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सही समय और विधि से करने से साधक को लाभ जरूर होता है. माना जाता है कि उपायों में इतनी शक्ति होती है कि वो नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं, जिससे व्यक्ति परेशानियों व कष्टों से दूर रहता है.

आज 27 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको धन की कमी, पेट में दर्द, पिता की खराब सेहत, बेवजह के डर और ससुराल वालों से रिश्ते बिगड़ने जैसे जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के महाउपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

धन से संबंधित उपाय

  • निवेश से हमेशा नुकसान होता है तो घर में श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र स्थापित करके उसकी पूजा करें. साथ ही रात के समय रात्री सूक्त या श्रीसूक्त का पाठ करें.
  • यदि आप बचत नहीं कर पाते हैं तो शमी की जड़ को लोहे के डिब्बे में बंद करके तिजोरी में रखें.
  • जिन लोगों के घर में हमेशा पैसी की तंगी रहती है, वो मुफ्त में लोगों से कुछ भी लेने से बचें. साथ ही सोमवार को किसी धर्मस्थान में 5 बादाम का दान करें.

चोरी से मुक्ति पाने का उपाय

  • अगर आपका कोई कीमती सामान बार-बार चोरी हो जाता है तो शनिवार के दिन शाम के समय तिल के लड्डुओं का दान करें.

ये भी पढ़ें- Shukra Ketu Yuti 2026: तुला समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे ये 29 दिन, सिंह राशि में बनेगी शुक्र-केतु की युति

---विज्ञापन---

रिश्ते सुधारने का उपाय

  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं. वहां उन्हें चमेली का तेल, सिंदूर और इत्र चढ़ाएं. इससे आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
  • जिन लोगों का ससुराल वालों से रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है, वो ससुराल के आसपास मौजूद लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें.

सेहत से संबंधित उपाय

  • यदि आपको बेवजह कोई डर सताता है तो गले में अशवगंधा की जड़ धारण करें.
  • यदि पिता की सेहत ठीक नहीं रहती है तो शनिवार के दिन शनि से जुड़ी चीजों का दान करें.
  • पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में संध्या में एक दीपक जलाएं.

यदि आप जीवन को सुखमय बनाने के लिए और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: देर रात बुध ने किया नक्षत्र गोचर, मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए खुले बंद पड़े खुशियों के द्वार

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---