Kaalchakra: शुक्र-सूर्य से लेकर सूर्य-राहु तक, पंडित सुरेश पांडेय से जानें कुंडली में ग्रहों के साथ आने पर कौन-कौन से उपाय करें

Kaalchakra Today: समय-समय पर प्रत्येक ग्रह की चाल बदलती है, जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव आता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि कुंडली में किन ग्रहों के साथ आने पर कौन-से उपाय करने चाहिए.

Kaalchakra Today 19 February 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 19 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है, जिन सभी का कुंडली में अपना महत्व है. यदि कोई एक ग्रह भी कुंडली में उच्च या प्रबल स्थिति में होता है तो अन्य ग्रहों का अशुभ प्रभाव जीवन पर कम पड़ता है. इसके अलावा समय-समय पर कुंडली में ग्रहों का मिलन भी होता है यानी दो ग्रह एक ही राशि, भाव व नक्षत्र में विराजमान होते हैं. ऐसे में लाभ व नुकसान होने की संभावना रहती है. हालांकि, कुछ उपायों को करके ग्रहों के संयोग से बचा जा सकता है और उन्हें मजबूत किया जा सकता है.

विज्ञापन

आज 19 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है कि कुंडली में ग्रहों के साथ आने पर व्यक्ति को कौन-कौन से उपाय करने चाहिए. साथ ही आपको नवग्रहों को मजबूत करने के विभिन्न उपायों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

ग्रहों के साथ आने पर करें ये उपाय

  • कुंडली में शुक्र और सूर्य ग्रह साथ हों तो व्यक्ति को मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए.
  • कुंडली में मंगल-सूर्य ग्रह एक साथ हों तो घर में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें. साथ ही तांबे के लोटे में जल भरकर हर रोज सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • कुंडली में सूर्य-शनि एक साथ हों तो सोने के आभूषण पहनें. साथ ही उगते हुए सूर्य देव को जल चढ़ाएं और भगवान शिव की उपासना करें.
  • जिन लोगों की कुंडली में सूर्य-राहु की युति है, उन्हें योग और प्राणायाम करना चाहिए.

कमजोर ग्रहों को कैसे मजबूत करें?

  • कमजोर शनि के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर जाएं.
  • शुक्र को बलवान करने के लिए गाय को रोटी खिलाएं. साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य दें और महिलाओं का सम्मान करें.

यदि आप अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ