Kaalchakra Today 25 May 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए गंगा दशहरा के पर्व का खास महत्व है, जो कि माता गंगा को समर्पित है. माता गंगा की पूजा देवी और नदी दोनों के रूप में की जाती है, जिनकी कृपा से पाप नष्ट होते हैं. साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आना शुरू होता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, इसी वजह से आज 25 मई 2026, वार सोमवार को गंगा दशहरा मनाई जा रही है.
आज 25 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको गंगा दशहरा के दिन करने वाले उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपका भाग्य चमक सकता है. साथ ही आपको आज की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.
---विज्ञापन---
गंगा दशहरा की पूजा का शुभ मुहूर्त
- राहुकाल- सुबह 7:30 से सुबह 9 बजे
- गुलिक काल- दोपहर 02:01 से दोपहर 03:44
ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: आज से नौतपा शुरू, दोपहर में सूर्य करेंगे गोचर, मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों को महालाभ होने के योग
---विज्ञापन---
गंगा दशहरा के महाउपाय
- धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए आज गंगा दशहरा पर हरिहर स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही बेल, पलाश या खैर की लकड़ी से अपने घर में हवन करें.
- आज एक शीशी में गंगाजल भरकर रख दें, जिसमें सफेद गुंजा के बीच डालकर हर रोज श्रीसूक्त का पाठ करें. इससे आर्थिक परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी.
- यदि आपके ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है या कारोबार में बार-बार रुकावटें आ रही हैं तो किसी भी सोमवार या गुरुवार को किसी पीपल या चांदी के बर्तन में गंगाजल डालकर ढक्कन लगाकर घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखें. एक या दो महीने में गंगाजल थोड़ा कम हो जाए तो उसे फिर से भर दें. इस गंगाजल का किसी और काम में प्रयोग न करें. मान्यता है कि जब तक घर में गंगाजल रखा होगा, तब तक वहां सुख-समृद्धि का वास होगा.
यदि आप गंगा दशहरा की पूजा विधि व इस दिन करने वाले अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा में बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे 9 दिन
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---