Kaalchakra: चावल से जुड़े इन महाउपायों से चमकेगा भाग्य और दूर होगा हर संकट, जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra Today: चावल को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिससे जुड़े कुछ उपायों को करने से व्यक्ति को जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं चावल के धार्मिक महत्व और उससे जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 6 February 2026

Credit- Meta AI & Social Media

Kaalchakra Today 6 February 2026: हिंदू धर्म में चावल को अत्यंत पवित्र माना गया है, जिसका इस्तेमाल देवी-देवताओं की पूजा, विवाह, गृह प्रवेश और सभी धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है. इसके अलावा बिना टूटे हुए चावल यानी अक्षत को देवी-देवताओं को अर्पित करना भी शुभ होता है. हालांकि, पूजा-पाठ के अलावा चावल से जुड़े कुछ उपायों को करके भी भगवान से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है.

विज्ञापन

आज 6 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको चावल से जुड़े महाउपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपको गृह क्लेश, पैसों की कमी, पितृदोष और असफलता आदि से मुक्ति मिल सकती है.

विज्ञापन

चावल से जुड़े प्रभावशाली उपाय

धन लाभ के उपाय-

  • अपने पर्स में लाल रेशमी कपड़े में 21 चावल के अखंडित दाने रखना शुभ होता है. इस उपाय से धन लाभ होता है.
  • आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हर सोमवार शिवलिंग के सामने आधा किलो चावल लेकर बैठें. चावल के ढेर से एक मुट्ठी चावल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें, जबकि बचे हुए चावल को मंदिर में या किसी जरूरतमंद को दान कर दें.
  • जो लोग पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, उन्हें चावल को तिल और दूध के साथ मिलाकर उससे मां लक्ष्मी का हवन करना चाहिए. इस उपाय को करने से दरिद्रता दूर होती है.

नौकरी में आ रही परेशानी को दूर करने का उपाय-

विज्ञापन
  • नौकरी में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए मीठे चावल बनाकर कौवों को खिलाएं.

पितृदोष से मुक्ति पाने का उपाय-

  • पितृदोष के कारण आपके जीवन में खुशियां नहीं हैं तो हर अमावस्या को खीर और रोटी बनाकर कौवों को खिलाएं.

सफलता पाने का उपाय-

विज्ञापन
  • हर काम में सफलता पाने के लिए एक बर्तन में जल लेकर उसमें कच्चा दूध और अखंडित चावल मिलाकर बरगद के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं.

यदि आप चावल से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को जरूर देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ