Kaalchakra: चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां कर सकती हैं बर्बाद, पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम

Kaalchakra Today: अधिकतर घरों में रोटी बनाने के लिए चकला-बेलन का इस्तेमाल किया जाता है. शास्त्रों में चकला-बेलन से जुड़े कई जरूरी नियमों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें नजरअंदाज करने से न सिर्फ वास्तु दोष लगता है, बल्कि घरवालों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं चकला-बेलन से जुड़े नियमों के बारे में.

Kaalchakra Today 4 December 2025

Credit- Social Media

Kaalchakra Today 4 December 2025: रसोई को घर का अहम स्थान माना जाता है. जहां न सिर्फ भोजन बनता है, बल्कि उसकी ऊर्जा का भी घरवालों की सेहत पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ता है. रसोई में छोटी-से-छोटी चीज का सही जगह पर होना बेहद जरूरी है क्योंकि प्रत्येक वस्तु का प्रभाव घर की ऊर्जा पर पड़ता है. इसमें चकला-बेलन का भी महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे सही जगह व दिशा में रखना बहुत जरूरी है. शास्त्रों में बताया गया है कि गलत जगह पर चकला-बेलन रखने से वास्तु दोष लगता है. साथ ही घर की शांति और परिवारवालों की सेहत पर प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

आज 4 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको चकला-बेलन से जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अनदेखा करने से परिवारवाले हमेशा तनाव में ही रहते हैं.

विज्ञापन

चकला-बेलन से जुड़ी बड़ी गलतियां

  • काले और नीले रंग का चकला खरीदने से बचना चाहिए.
  • स्टील या लोहे का चकला शनि को प्रभावित करता है. यदि आप स्टील के चकला-बेलन का उपयोग करते हैं तो उसे इस्तेमाल करने से पहले दूध और सरसों के तेल से साफ जरूर करें. बता दें कि संगमरमर का चकला-बेलन चंद्र ग्रह से प्रभावित होता है, जिसे इस्तेमाल करने से पहले नमक के पानी से जरूर धोना चाहिए.
  • रोटियां बेलने से पहले चकले पर तेल न लगाएं. तेल लगाने से शनि का प्रभाव बढ़ता है.
  • रोटी को कभी भी रसोई की स्लैब पर रखकर नहीं बेलना चाहिए. इससे वास्तु दोष लगता है.
  • अपने घर का चकला-बेलन किसी बाहरी व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए नहीं देना चाहिए. इससे परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
  • कभी भी आटे के डिब्बे के ऊपर चकला-बेलन नहीं रखना चाहिए. इससे परिवार में मतभेद बढ़ते हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
  • अनाज के डिब्बे को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिसके ऊपर चकला-बेलन रखने से सकारात्मक प्रभाव कम होता है.

किस रंग का चकला-बेलन इस्तेमाल करना चाहिए?

  • भूरे, हरे या हल्के रंग का चकला बहुत ज्यादा शुभ होता है.
  • हमेशा लकड़ी के चकले का ही इस्तेमाल करना चाहिए.
  • रसोई में गैस के बायीं ओर स्टैंड में चकला-बेलन रखना शुभ होता है.

यदि आप चकला-बेलन से जुड़े अन्य नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ