Kaalchakra: दूसरों को दुख देना और कष्ट पहुंचाना बनता है दुर्भाग्य का कारण, मुश्किल होता है जीवन

Kaalchakra: आज के कालचक्र में जानेंगे कि, कैसे किसी को दुख पहुंचाना और कष्ट देना व्यक्ति के लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकता है. ऐसे व्यक्ति को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे दूसरों को दुख देने से भाग्य बिगड़ता है.

Kaalchakra

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 23 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक है इसके बाद सपत्मी तिथि का आरंभ होगा. भरणी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. करण तैतिल, गर और वणिज रहने वाला है. आज दिन में ब्रह्म और इंद्र योग का निर्माण होगा. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको दुर्भाग्य के कारण के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन

आज 23 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, व्यक्ति दूसरों को दुख पहुंचाकर और कष्ट देकर खुद का भाग्य बिगाड़ता है. कर्मों के कारण व्यक्ति को जीवन में मुश्किलों को सामना करना पड़ता है. इन कारणों से व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है. यह व्यक्ति के लिए दुख का कारण बनता है.

विज्ञापन

अपने कर्मों पर दें ध्यान

पिता, भाई और पति को हमेशा अपनी बेटी, बहन, पत्नी और भाभी को सुखी रखना चाहिए. अगर कोई स्त्री पति के गलत आचरण और अत्याचार से पीड़ित होती है तो ऐसे कुल का नाश हो जाता है. जो पुरुष पत्नी को प्रसन्न नहीं रखते हैं उनका पूरा परिवार परेशान और दुखी रहता है. पत्नी, मां, बेटी सभी देवी लक्ष्मी का रूप हैं इन्हें हमेशा खुश रखना चाहिए. देवी लक्ष्मी इन्हीं महिलाओं के माध्यम से घर में प्रवेश करती हैं. आपको इन्हें खुश रखना चाहिए.

यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ