Kaalchakra: सेहत और शिक्षा के लिहाज से कैसा रहेगा आपका साल 2026? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: साल 2026 सभी राशियों की सेहत के लिए कैसा रहेगा और पढ़ाई करने वाले छात्रों को क्या परिणाम मिलेंगे. इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि सेहत और शिक्षा के लिहाज से सभी राशि के लोगों के लिए साल कैसा रहने वाला है?

Kaalchakra Today

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 7 January 2026: साल 2026 ग्रहों के गोचर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. 2026 में कई बड़े ग्रह गोचर होंगे. इसका प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ेगा. सेहत और शिक्षा के लिहाज से सभी राशियों के लिए साल कैसा रहने वाला है आप यहां जान सकते हैं. लोगों को पूरे साल सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

आज 7 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 में मेष से लेकर मीन राशि वालों की सेहत और शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

सेहत के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए साल बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है. शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण के कारण आपको परेशान रहना सकता है. आपके रोग भाव के स्वामी का मंगल के साथ युति बन रही है और इसके ऊपर शनि की दृष्टि रहेगी. आप सेहत को लेकर सतर्क रहें. आपको पैरों में दर्द, थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी. मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए साल मध्यम रहेगा. आपका मन भटक सकता है एकाग्रता की कमी के कारण मुश्किलें होंगी. प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है. आप रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सेहत की दृष्टि से साल संतुलित रहेगा. हालांकि, आपको सावधान रहना होगा. आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. शनि के प्रभाव के कारण आपको परेशानी हो सकती है. शरीर में दर्द और अकड़न की परेशानी होगी. केतु के गोचर से आपको कई बड़ी समस्या नहीं होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. बुध ग्रह के प्रभाव से आपको लाभ मिलेगा. आप राम दरबार की पूजा करें और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें.

विज्ञापन

अन्य सभी राशियों के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं, वो ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ