Kaalchakra: कपड़े-अनाज समेत कॉस्मेटिक के कारोबारी कैसे बढ़ाएं मुनाफा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: शास्त्रों में हर एक चीज से जुड़े कारोबार को बढ़ाने व मुनाफा डबल करने के उपाय बताए गए हैं. चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कपड़े-अनाज समेत कॉस्मेटिक की चीजें आदि से जुड़े कारोबार को बढ़ाने के प्रभावशाली उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 11 October 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 11 October 2025: शास्त्रों में जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति को लाभ जरूर होता है. हालांकि, अधिकतर उपायों का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है, इसलिए व्यक्ति इन्हें बिना डरे अपना लेता है. शास्त्रों में कारोबार बढ़ाने के भी कई उपाय बताए गए हैं. हालांकि, प्रत्येक कारोबार के अलग उपाय होते हैं, क्योंकि हर कारोबार का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किस कारोबार का संबंध किस ग्रह से होता है. साथ ही आपको मुनाफा बढ़ाने के उपायों के बारे में भी पता चलेगा.

विज्ञापन

कपड़ों का कारोबार बढ़ाने के उपाय

कपड़े के कारोबार का संबंध बहुत सारे ग्रहों से होता है, लेकिन मुख्य रूप से इसका संबंध शुक्र ग्रह से है.

उपाय-

विज्ञापन
  • सुबह और शाम ‘ऊँ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें.
  • गले में स्फटिक की माला धारण करें.
  • हर शुक्रवार मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और वहां जातक उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

सावधानी-

  • काले रंग का इस्तेमाल कम से कम करें.

खाने-पीने की चीजों से जुड़े कारोबार को बढ़ाने के उपाय

अनाज और खाने-पीने की चीजों से जुड़े कारोबार का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है, जबकि पका हुआ भोजन का संबंध शुक्र ग्रह से है. वहीं, पानी, जूस और आइसक्रीम से जुड़े बिजनेस का संबंध चंद्रमा से होता है.

विज्ञापन

उपाय-

  • नियमित रूप से कृष्ण जी की पूजा करें.
  • सुबह और शाम ‘ऊँ क्लीं कृष्णाय नम:’ मंत्र का जाप करें.
  • सुबह और शाम अपने माथे पर सफेद और पीला चंदन लगाएं.
  • अपने पास हमेशा पीले रंग का रेशमी रुमाल रखें.

ये भी पढ़ें- Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना है अहम संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

होटल के कारोबार को बढ़ाने के उपाय

उपाय-

  • कारोबारी अपने बेडरूम में सिक्कों से भरा एक कटोरा रखें.

कॉस्मेटिक की चीजों के कारोबार को बढ़ाने के उपाय

कॉस्मेटिक और महिलाओं से संबंधित चीजों के कारोबार का संबंध शुक्र ग्रह से होता है.

विज्ञापन

उपाय-

  • कार्यक्षेत्र में मां लक्ष्मी की छोटी प्रतिमा रखें. हर सुबह मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर गुलाब की सुगंध वाला इत्र अर्पित करें.
  • नियमित रूप से ‘ऊँ श्रीं श्रियै नम:’ मंत्र का जाप करें.
  • हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को सफेद सुगंधित फूल अर्पित करें.

यदि आप कपड़े, जूते-चप्पल, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, स्टेशनरी और होटल आदि से जुड़े कारोबार को बढ़ाने के उपाय के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ