Kaalchakra: मेष से लेकर मीन राशिवालों का बिजनेस में बढ़ेगा मुनाफा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलती है। यदि आप भी ऐसी परिस्थिति में फंसे हैं तो इससे बाहर निकलने के लिए ज्योतिष उपायों को कर सकते हैं। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको राशि अनुसार बिजनेस में मुनाफा बढ़ाने के उपायों के बारे में बता रहे हैं।

Kaalchakra Today

मुनाफा बढ़ाने के लिए आज ही करें ये उपाय...

Kaalchakra Today: हर कोई बिजनेस करना चाहता है लेकिन बहुत ही कम लोग उसे सफल बना पाते हैं। बिजनेस की ग्रोथ के साथ-साथ मुनाफे को बढ़ाना एक बड़ी चुनौती है। जहां कुछ लोग बहुत ही आसानी से इस चुनौती को पार कर लेते हैं तो कई लोग इसी में फंसे रहते हैं। हालांकि ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति ज्योतिष उपायों का सहारा ले सकता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में जीवन से जुड़ी अधिकतर समस्याओं से मुक्ति पाने के उपाय बताए गए हैं। यहां तक कि बिजनेस को आगे बढ़ाने और मुनाफा डबल करने के भी कई उपाय हैं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बिजनेस में मुनाफा बढ़ाने के उपायों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

यदि आपका बिजनेस है जिसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो ऐसी परिस्थिति में रोजाना सुबह-शाम ‘ऊं बृं बृहस्पतये’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके अलावा हर समय अपने साथ लाल रंग का रूमाल रखें और समय-समय पर मसूर की दाल का दान करें। इसी के साथ गुरुवार को केले के 2 पेड़ किसी धर्मस्थान में अपने हाथों से लगाएं। इन उपायों को करने के बाद आपको जल्द ही बिजनेस में तरक्की देखने को मिल सकती है।

वृषभ राशि

यदि आपको बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है तो दिन के अनुसार कपड़े पहनना शुरू करें। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो सफेद रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा पहनें। इसके अलावा अपने घर की पश्चिम दिशा में शनिवार के दिन शमी का पेड़ लगाएं। हर शनिवार को पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसी के साथ रोजाना सुबह-शाम कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

जिन लोगों के बिजनेस में ग्रोथ नहीं हो रही है या मुनाफा लगातार घटता जा रहा है वो रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें। इसी के साथ नियमित रूप से शमी व पीपल के पेड़ की पूजा करें और शनि मंत्रों का जाप करें। इसके अलावा कारोबार बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक या दो दिन मूंग की दाल जरूर खाएं।

विज्ञापन

यदि आप अन्य 9 राशि से जुड़े बिजनेस व मुनाफा बढ़ाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ