Kaalchakra: हर काम के लिए देखना चाहिए शुभ मुहूर्त, इससे मिलत है कार्य का दोगुना फल, पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: हिंदू धर्म में किसी कार्य को करने के लिए लोग मुहूर्त देखते हैं. कार्य सफलता के लिए शुभ मुहूर्त में काम करना अच्छा होता है. शुभ मुहूर्त में काम करने से दोगुना फल मिलता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Kaalchakra

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 3 December 2025: शुभ मुहूर्त में काम करना बहुत ही अच्छा होता है. शुभ मुहूर्त का समय हर कार्य के लिए उत्तम होता है. शुभ मुहूर्त में काम करने से कार्य में सफलता मिलती है और यह समय बाधाओं से मुक्त होता है. तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है. रोजाना के शुभ कार्य के लिए अभिजीत मुहूर्त बहुत ही उत्तम माना जाता है. यह मुहूर्त दिन में दोपहर के समय के आसपास होता है.

विज्ञापन

आज 3 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको शुभ मुहूर्त के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं, शुभ समय में किसी भी कार्य को करने से सफलता मिलती है और इसका दोगुना फल मिलता है. आपको किसी भी नए कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए.

विज्ञापन

पैसों के लेन-देन के लिए शुभ दिन

मंगलवार के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए. इस दिन कर्ज बिल्कुल न लें. अगर आपके ऊपर कर्ज है तो मंगलवार के दिन कर्ज वापस करें. ऐसा करने से आपका कर्ज जल्दी उतर जाता है. आपको बुधवार के दिन कर्ज देने से बचना चाहिए. अगर आप बुधवार को किसी को कर्ज देते हैं तो इससे आपतो पैसा वापस नहीं मिलता है. गुरुवार के दिन पैसे का लेन-देन करना ही नहीं चाहिए.

इस दिन पैसों का लेन-देन करना शुभ नहीं होता है. आप शुक्रवार को पैसे का लेन-देन कर सकते हैं. शनिवार के दिन पैसों का लेन-देन करना सही नहीं होता है. लेकिन आप दिन में लेन-देन कर सकते हैं. शाम 4 से 6 के बीच लेन-देन कर सकते हैं. रविवार को पैसों का लेन-देन न करें लेकिन आप बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर लेन-देन कर सकते हैं.

विज्ञापन

यदि आप बुरा वक्त आने से पहले के अन्य संकेतों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ