---विज्ञापन---

Kaalchakra: कैसा सपना कराएगा तरक्की और कैसा सपना बनाएगा कंगाल? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज 31 अगस्त 2026 के कालचक्र में सपने के महत्व और इसके अर्थ के बारे में जानेंगे. किस तरह के सपने आना अच्छा होता है और कैसे सपने आना अशुभ माना जाता है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 31 August 2026: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि का समापन सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर हो गया है. इसके बाद चतुर्थी आरंभ हो गई है. इसके साथ ही रेवती नक्षत्र रात को 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. रेवती नक्षत्र के बाद अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा. गण्ड योग रात को 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वृद्धि योग आंरभ होगा. विष्टि, बव और बालव करण रहने वाला है.

आज के कालचक्र में रात को आने वाले सपनों के अर्थ के बारे में जानेंगे. व्यक्ति को किस समय और किस प्रकार का सपना आना शुभ या अशुभ परिणाम देता है. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जान सकते हैं. आज अशुभ समय यमगण्ड, राहुकाल और भद्रा रहने वाला है. आप आज कालचक्र के वीडियो में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

क्या कहता है सपना आना?

अलग-अलग समय पर आने वाले सपने का अलग समय पर फल मिलता है. प्रथम प्रहर में देखें गए सपने का फल एक साल में मिलता है. दूसरे प्रहर में देखें गए सपने का फल 8 महीने में मिलता है. तीसरे प्रहर में देखें गए सपने का फल 3 महीने में मिलता है. जबकि, ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने का फल व्यक्ति को एक सप्ताह में मिल जाता है. सुबह उठने से ठीक पहले आने वाले सपने का फल उसी दिन मिल जाता है.

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: अशुभ तिथियों पर न करें शुभ काम, जानिए किन दिनों किन कार्यों को करना होता है लाभकारी

---विज्ञापन---

शुभ माने जाते हैं ऐसे सपने

सपने में नीला आकाश देखना शुभ होता है. ऐसा सपना आने पर मनचाहे गुणों वाली संतान प्राप्त होती है. सपने में इंद्रधनुष देखना लंबे समय से आ रही बीमारियों के खत्म होने का संकेत मिलता है. सपने में बहती हुई नदी देखना सौभाग्य की प्राप्ति का संकेत होता है. सपने में घर में पूजा-पाठ करते देखने से काम में सफलता मिलती है.

---विज्ञापन---

अशुभ माने जाते हैं ऐसे सपने

सपने में खुद को भीख मांगते देखना धन हानि की ओर इशारा करता है. सपने में शहद देखना जीवन में परेशानियों और अनुकूलता बढ़ने का संकेत होता है. इस प्रकार के सपने को अशुभ माना जाता है.

---विज्ञापन---

सपने और इसके शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 31, 2026 10:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola