Kaalchakra: जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं ये 4 ऋण, इन कर्ज को जरूर उतारें, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
Kaalchakra Today: आज 24 सितंबर 2026 के कालचक्र में व्यक्ति के ऊपर ऋण के बारे में जानते हैं. व्यक्ति के ऊपर 4 प्रकार के ऋण होते हैं. इन ऋण को चुकाना हर व्यक्ति का कर्तव्य होता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Kaalchakra Today 24 September 2026: आज 24 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि रात 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. इसके साथ ही कल अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी. गणेश जी की विसर्जन किया जाएगा. आज धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. धृति और शूल योग रहने वाला है. कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा.
विज्ञापन
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से व्यक्ति के जीवन के ऋण के बारे में जानेंगे. हर व्यक्ति के ऊपर चार प्रकार के ऋण होते हैं. मनुष्य को इन कर्ज को जरूर उतारना चाहिए. आज के अशुभ समय की बात करें, तो राहुकाल दोपहर को 1 बजकर 44 मिनट से शाम को 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. इन चार प्रकार के ऋणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पितृ ऋण – संतान का ना होना, बार-बार गर्भपात होना, संतान होने के बाद उसकी तबीयत खराब रहना और संतान का बुरी संगति में जाना, मानसिक स्थिति ठीक ना होना और समाज में मान-सम्मान ना मिलना सभी पितृ ऋण के कारण होता है. ऐसे लोगों के परिवार पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है. पितृ ऋण के कारण व्यक्ति जीवन में अक्सर परेशान रहता है.
विज्ञापन
आप पांच वेदपाठी को घर बुलाएं. उनसे श्रीमद् भागवत महापुराण के मूल संस्कृत के श्लोक का पाठ कराए. इसका 7 दिनों में पाठ पूरा करने के बाद हवन और तर्पण करें. उन सभी वेद पाठियों को वस्त्र देकर और भोजन कराकर विदा करें. इसके बाद बिहार में गया जी जाकर पितरों का श्राद्ध और पिंडदान करें. पितृ का तर्पण करने के बाद बहन करें और भंडारा करें. आप अन्य ऋण और इनसे मुक्ति के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जान सकते हैं.
जीवन के सबसे बड़े कर्ज और इन्हें उतारने के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए आज के कालच्रक के वीडियो को पूरा देखें.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.