---विज्ञापन---

Religion angle-right

होलिका की याद में बन गए थे संन्यासी, जानिए कौन हैं इलोजी महाराज?

होलिका से जुड़ीं आपने कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हम आपको आज होलिका और इलोजी महाराज की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने होलिका के जाने के बाद अपने भी प्राण त्याग दिए थे।

---विज्ञापन---

राजस्थान के कई शहरों और गांवों में इलोजी महाराज की पूजा की जाती है। ये वहां के लोकदेवता हैं। कथाओं के अनुसार इलोजी हिरण्यकश्यप की बहन होलिका से प्रेम करते थे और उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे। शादी से पहले ही होलिका अपने भतीजे प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई थीं। प्रह्लाद की भक्ति के कारण होलिका उस अग्नि में जलकर भस्म हो गई थीं।

होलिका के मृत्यु हो जाने के चलते इलोजी महाराज और होलिका की प्रेम कहानी अमर हो गई। इसके बाद इलोजी ने कभी शादी नहीं की। इलोजी की प्रतिमा आज भी दूल्हे की पोशाक में ही रहती है। माना जाता है कि होलिका की याद में वे संन्यासी हो गए थे और कुछ समय बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए थे।

---विज्ञापन---

कुंवारों की हो जाती है शादी

मान्यता है कि भगवान शिव ने इलोजी महाराज को वरदान दिया था कि जो भी कुंवारे युवक-युवतियां या निसंतान महिलाएं आपकी पूजा करेंगी, उनकी मनोकामना पूरी हो जाएगी। इसी कारण आज भी मान्यता है कि इलोजी महाराज की पूजा संतान की प्राप्ति कराती है। इसके साथ ही कुंवारों की शादी कराती है।

चंचल हैं ये देवता

इलोजी महाराज को काफी चंचल देवता माना जाता है। इनको आनंद भैरू और मस्तमौला देवता भी कहा गया है। लोककथाओं में इन्हें एक चंचल और मजाकिया स्वभाव वाला देवता बताया गया है। जो भक्तों को खुश रहने की प्रेरणा देते हैं।

---विज्ञापन---

व्यापारी भी करते हैं पूजा

इलोजी महाराज का पूजन व्यापारियों द्वारा भी किया जाता है। मान्यता है कि इनका पूजन करने से व्यापार में वृद्धि होती है। फाल्गुन के महीने में इलोजी महाराज से जुड़े फाग गीत गाए जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2025 10:06 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola