---विज्ञापन---

Religion angle-right

इंसान को धीरे-धीरे कंगाल बना सकती हैं ये 7 आदतें, शास्त्र कहते हैं जितना जल्द हो बदल दें

Habits That Make Bankrupt: आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारी कुछ छोटी-छोटी आदतें बड़ी-बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उन 7 आदतों की, जो हमें आर्थिक तंगी में डाल सकती हैं। आइए जानते हैं, हिन्दू धर्म की वे 7 मान्यताएं क्या हैं, जिसे नहीं छोड़ने पर व्यक्ति धीरे-धीरे कंगाल हो सकता है?

---विज्ञापन---

Habits That Make Bankrupt: धार्मिक ग्रंथों और भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ छोटी-छोटी आदतें न केवल जेब पर भारी पड़ती बल्कि धीरे-धीरे कंगाल बना सकती हैं। मान्यता है कि इन आदतों के कारण मां लक्ष्मी दूर चली जाती है और जीवन में आर्थिक तंगी कभी दूर नहीं होती हैं। यहां कुछ ऐसी ही 7 आदतों का जिक्र किया गया है, जिन्हें जितना जल्द हो छोड़ देना चाहिए। आइए जानते हैं, ये 7 आदतें क्या हैं?

बेड पर गंदी या फटी चादर होना

बेड पर गंदी या फटी चादर होने का सिर्फ स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनोदशा और आर्थिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसी चादर एक नकारात्मक वातावरण बनाती है। गंदा बिस्तर वास्तु दोष पैदा करता है, जो आर्थिक समस्याओं को आमंत्रित कर सकता है।

---विज्ञापन---

छेद वाले अंडरगारमेंट्स पहनना

हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, छेद वाले कोई भी पुराने और फटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यह दरिद्रता यानी अलक्ष्मी आमंत्रित करती है। साथ ही फटे कपड़े पहनने से स्वयं का सम्मान कम होता है और आत्मविश्वास में कमी आती है, जिसका असर हर काम पर होता है। मान्यता है कि इससे बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं।

मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल रखना

घर के मुख्य दरवाजे पर जूते चप्पल रखने गंभीर वास्तु दोष होता है। जूते-चप्पल बाहर की नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर लाते हैं और घर के वातावरण को दूषित करती है। साथ ही जिनके घर के मेन गेट पर जूते-चप्पल रखे होते है, तो मां लक्ष्मी भी सौभाग्य का वरदान नहीं देती है। वे उस घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

---विज्ञापन---

खाना खाकर बर्तन में ही हाथ धोना

खाना खाकर बर्तन में ही हाथ धोने से मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा दोनों नाराज हो जाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि अन्न देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप है। खाना खाने के बाद बर्तन में ही हाथ धोना देवी अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। माना जाता है कि यह आदत धीरे-धीरे घर में कंगाली ले आती है।

---विज्ञापन---

रात भर सिंक में झूठे बर्तन रखना

यह हिन्दू धर्म की बड़ी प्रचलित मान्यता है कि रात भर झूठे बर्तन सिंक में रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में धन की कमी होने लगती है। कहते हैं कि बर्तन मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है, जिसे गंदा रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इससे घर में धन की भीषण कमी हो सकती है।

खाते समय बीच में भोजन छोड़ना

यह भी काफी प्राचीन मान्यता है कि खाते समय बीच में भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। आज कल लोग मोबाइल फोन पर कॉल आते ही खाना छोड़कर बातें करने लगते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह गलत है। यह अन्न का अपमान है। खाना खाते समय बीच में भोजन छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

---विज्ञापन---

मैले कपड़े धारण करना

न केवल स्वास्थ्य बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी गंदे या मैले कपड़े धारण करना अशुभ माना गया है। गंदे या मैले कपड़े न केवल सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि इस वजह से मां लक्ष्मी जी उस जातक (व्यक्ति) से दूर हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें: Temples of India: यहां होती है कुत्तों की पूजा, इस मंदिर में कांतारा करते हैं Puppy का नामकरण

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 25, 2024 03:15 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola