Grahan in April 2026: अप्रैल में ग्रहण है या नहींं? जानिए अब कब लगने वाले हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण

Grahan in April 2026: साल का चौथा महीना अप्रैल शुरू हो चुका है. अप्रैल महीने में ग्रहण लगने को लेकर लोगों के मन में सवाल है. कई लोग अप्रैल महीने के ग्रहण को लेकर सर्च कर रहे हैं. अप्रैल में ग्रहण लगेगा या नहीं लगेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Grahan in April 2026

Photo Credit- News24GFX

Grahan in April 2026: ग्रहण की प्रक्रिया वैदिक और वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद खास होती है. ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है. ग्रहण काल में शुभ कार्य करने की मनाही होती है. सूर्य और चंद्रमा की स्थिति ग्रहण के समय कमजोर हो जाती है. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दो प्रकार के ग्रहण होते हैं. अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में अप्रैल में ग्रहण लगेगा या नहीं लोगों के मन में सवाल है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अप्रैल में ग्रहण है या नहीं?

अप्रैल महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है. अप्रैल में कोई चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा. अब ग्रहण अगस्त महीने में ही लगने वाला है. साल 2026 के दो ग्रहण पहले ही लग चुके हैं. इनमें से एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण था. यह ग्रहण कब लगे थे और आने वाले चंद्र और सूर्य ग्रहण कब हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं. चलिए ग्रहण की तारीख जानते हैं.

विज्ञापन

साल 2026 में लग चुके ग्रहण

साल 2026 में पहला ग्रहण 17 फरवरी मंगलवार को लगा था. यह साल का पहला सूर्य ग्रहण था. ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 26 मिनट से शाम को 7 बजकर 57 मिनट तक लगा था. इसके बाद 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था. यह ग्रहण दिन में दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक लगा था. इस प्रकार साल 2026 में दो ग्रहण लग चुके हैं.

विज्ञापन

अब कब लगेंगे ग्रहण

इस साल में दो ग्रहण और लगने वाले हैं. इनमें से एक चंद्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण होगा. यह दोनों ही ग्रहण अगस्त महीने में लगने वाले हैं. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त दिन बुधवार को लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात को 9 बजकर 20 मिनट से लेकर 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

चंद्र ग्रहण की बात करें तो साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा. चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर को 11 बजकर 22 मिनट तक लगेगा. ग्रहण काल के दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. ग्रहण और सूतक काल में पूजा न करें. ग्रहण के दोरान भोजन करने और पकाने की मनाही होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ