---विज्ञापन---

Religion angle-right

Geeta Updesh: बेचैन मन को शांत करते हैं गीता के ये 5 उपदेश, तुरंत मिलती है तनाव से मुक्ति!

Geeta Updesh: भगवद् गीता जीवन जीने का एक अद्भुत मार्गदर्शक है। यह उन लोगों के लिए एक वरदान है जो मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं, गीता के 5 उपदेशों के बारे में, जो मन को शांत करते हैं और जीवन की उलझनों को सुलझाने में मदद करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की ये अमृतवाणी तनाव से मुक्ति का एक अचूक उपाय है।

---विज्ञापन---

Geeta Updesh: श्रीमदभगवद्गीता न केवल एक पवित्र ग्रंथ है, बल्कि जीवन जीने का एक अद्वितीय मार्गदर्शक भी है। गीता के उपदेश उन सभी के लिए अमूल्य हैं जो जीवन की कठिनाइयों, संघर्षों और मानसिक अशांति से गुजर रहे हैं। यह भगवान श्रीकृष्ण की अमृतवाणी है, जो व्याकुल मन पर पानी की उन बूंदों की तरह काम करती है, जैसे उबलता और खौलता हुआ दूध पानी से छींट से शांत हो जाता है। गीता पढ़ने वाले साधक और पाठक बताते हैं कि जिन लोगों का मन बेचैन रहता है या मन भटकता रहता है, उनलोगों को गीता तनाव से मुक्ति का मार्ग दिखलाती है। आइए जानते हैं, भगवान श्रीकृष्ण के दिए गीता के 5 वैसे उपदेशों के बारे में जो उलझे मन की गिरहों को सुलझाता है और तनाव से मुक्ति दिलाता है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

---विज्ञापन---

नहीं सताएगा असफलता का डर

श्रीमदभगवद्गीता बताती है कि मनुष्यों को केवल कर्म करने का अधिकार है, फल की इच्छा करने का नहीं। वे कहते हैं कि फल की कामना मत करो और न ही कर्म में आसक्त रहो। इसलिए हमें केवल अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। जब हम फल की अपेक्षा नहीं करते हैं, तो असफलता का डर नहीं रहता और हम शांत रह पाते हैं।

बुद्धि-विवेक से करें हर काम

गीता उपदेश के अनुसार, मनुष्य को हर काम बुद्धि और विवेक से करना चाहिए, तभी सफलता संभव है। जीवन में बुद्धि और विवेक की प्राथमिकता से ही सभी काम संभव हैं। वे यह भी कहते हैं कि हमें हमेशा मन को शांत रखना चाहिए और त्याग भाव से कार्य को अंजाम देना चाहिए। वे एक बार फिर कहते हैं कि फल की इच्छा न करते हुए कर्म करने से कर्म में आसक्ति नहीं होती है।

---विज्ञापन---

देखें वीडियो: Bhagavad Gita के 10 सबसे लोकप्रिय श्लोक

---विज्ञापन---

पुरुषार्थ से मिलती है सफलता

गीता में बताया गया है कि भाग्य के भरोसे बैठे रहने वालों को कुछ नहीं मिलता है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को समझाते हुए कहा है कि जो मनुष्य कर्म करते हैं, भाग्य ही उनका साथ देता है। वे अपने मनुष्य अपने पुरुषार्थ की वजह से कई गुना लाभ प्राप्त करते हैं। गीत का यह उपदेश यह भी कहता है कि यदि भाग्य कमजोर भी होता है, पुरुषार्थ से पूरी तरह बदला जा सकता है।

भगवान में है भक्ति का समापन

गीता के 18वें अध्याय में बताया गया है कि जब हम सभी धर्मों को छोड़कर केवल भगवान की शरण में जाते हैं तो सभी प्रकार के भय और चिंताएं दूर हो जाती हैं। भगवान कृष्ण संशय से युक्त अर्जुन को आश्वस्त करते हैं कि सभी धर्मों को त्याग कर केवल मेरी शरण में आ जाओ। मैं तुम्हें सभी पापों से मुक्त कर दूंगा, इसलिए शोक मत करो।

---विज्ञापन---

ऐसे रहें मोह से सावधान

गीता के एक श्लोक में हमें विषयों के मोह से सावधान रहने के लिए कहा गया है। मोह से विषयों में आसक्ति बढ़ती है। यह विषयों में आसक्ति ही तनाव और उलझन का मूल कारण है। इसलिए हमें विषयों से विरक्त रहने का प्रयास करना चाहिए। गीता का यह उपदेश बताता है कि आसक्ति से कामना उत्पन्न होती है और कामना से क्रोध पैदा होता है।

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

---विज्ञापन---

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2024 05:38 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola