Garuda Purana: जिनके घर, परिवार और जीवन में अगर मेहनत के बाद भी पैसा नहीं टिकता है, घर में तनाव बना रहता है या किस्मत साथ नहीं दे रही, तो गरुड़ पुराण की कुछ बातें उनके काम आ सकती हैं. इस पुराण में कुछ ऐसे आसान नियम बताए गए हैं, जो सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी बेहद काम के माने गए हैं. मान्यता है कि इन्हें अपनाने से धन, सुख और मानसिक शांति के रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं, वे 5 काम कौन-से हैं, जो व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं?
दान करने से आती है बरकत
गरुड़ पुराण के अनुसार, अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों की मदद में जरूर लगाना चाहिए. दान सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि अन्न, कपड़े और शिक्षा का भी हो सकता है. इससे धन में बरकत आने की मान्यता है.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सावन में क्यों खास हैं 12 ज्योतिर्लिंग? पं. सुरेश पांडेय से जानें हर एक का महत्व और पूजा का फल
कंजूसी से दान भली
पैसा बचाना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत होने पर भी खर्च न करना सही नहीं माना गया. धन का सही उपयोग ही उसकी असली कीमत है. जरूरतमंद की मदद करना और दान देना भी समृद्धि बढ़ाने वाला माना गया है.
ईमानदारी देती है सुकून
धन के लालच में किसी को धोखा देना या गलत रास्ता अपनाना नुकसानदायक माना गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, मेहनत और ईमानदारी से कमाया गया धन ही सच्चा सुख और सुकून देता है.
अहंकार है धन का दुश्मन
अगर आपके पास धन या सफलता है, तो उसका घमंड न करें. विनम्रता और दूसरों की मदद करने की भावना इंसान को सम्मान दिलाती है. मान्यता है कि अहंकार से लक्ष्मी भी दूर हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
नियमित तुलसी पूजन
गरुड़ पुराण में तुलसी को शुभ माना गया है. नियमित रूप से तुलसी को जल चढ़ाना, दीपक जलाना और श्रद्धा से पूजा करना घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है.
काम की सीख
गरुड़ पुराण यह साफ संदेश देता है कि दान, ईमानदारी, विनम्रता, धन का सही उपयोग और अच्छे कर्म ही इंसान को आगे बढ़ाते हैं. यही आदतें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मजबूत नींव मानी जाती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
21 mins agoचांद नहीं दिखा तो, कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
2 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
3 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
5 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
20 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
23 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines