Garuda Purana: जिनके घर, परिवार और जीवन में अगर मेहनत के बाद भी पैसा नहीं टिकता है, घर में तनाव बना रहता है या किस्मत साथ नहीं दे रही, तो गरुड़ पुराण की कुछ बातें उनके काम आ सकती हैं. इस पुराण में कुछ ऐसे आसान नियम बताए गए हैं, जो सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी बेहद काम के माने गए हैं. मान्यता है कि इन्हें अपनाने से धन, सुख और मानसिक शांति के रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं, वे 5 काम कौन-से हैं, जो व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं?
दान करने से आती है बरकत
गरुड़ पुराण के अनुसार, अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों की मदद में जरूर लगाना चाहिए. दान सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि अन्न, कपड़े और शिक्षा का भी हो सकता है. इससे धन में बरकत आने की मान्यता है.
कंजूसी से दान भली
पैसा बचाना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत होने पर भी खर्च न करना सही नहीं माना गया. धन का सही उपयोग ही उसकी असली कीमत है. जरूरतमंद की मदद करना और दान देना भी समृद्धि बढ़ाने वाला माना गया है.
ईमानदारी देती है सुकून
धन के लालच में किसी को धोखा देना या गलत रास्ता अपनाना नुकसानदायक माना गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, मेहनत और ईमानदारी से कमाया गया धन ही सच्चा सुख और सुकून देता है.
अहंकार है धन का दुश्मन
अगर आपके पास धन या सफलता है, तो उसका घमंड न करें. विनम्रता और दूसरों की मदद करने की भावना इंसान को सम्मान दिलाती है. मान्यता है कि अहंकार से लक्ष्मी भी दूर हो सकती हैं.
नियमित तुलसी पूजन
गरुड़ पुराण में तुलसी को शुभ माना गया है. नियमित रूप से तुलसी को जल चढ़ाना, दीपक जलाना और श्रद्धा से पूजा करना घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है.
काम की सीख
गरुड़ पुराण यह साफ संदेश देता है कि दान, ईमानदारी, विनम्रता, धन का सही उपयोग और अच्छे कर्म ही इंसान को आगे बढ़ाते हैं. यही आदतें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मजबूत नींव मानी जाती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.