हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Garuda Puran: स्वस्थ और लंबा जीवन चाहिए तो इन 4 आदतों से बना लें हमेशा के लिए दूरी

Garuda Puran: लंबी और हेल्दी जिंदगी हर किसी की चाहत होती है, लेकिन हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें ही सेहत और उम्र पर भारी पड़ जाती हैं. गरुड़ पुराण में ऐसी 4 आदतों का जिक्र है, जिन्हें छोड़ना बेहतर माना गया है. जानिए, क्या हैं ये आदतें?

विज्ञापन

Garuda Puran: अपवादों को छोड़ दें तो ऐसा कौन हैं, जो नहीं चाहता है कि उसकी जिंदगी लंबी हो. ऐसा कोई नहीं होगा, जो चाहता हो कि वो बिना बीमारी के फिट रहे. लेकिन यह भी सच है कि अक्सर हम अपने की कामों की वजह से अपनी सेहत बिगाड़ लेते हैं. जी हां, कई बार छोटी-छोटी आदतें ही हमारी सेहत पर भारी पड़ जाती हैं. पुराणों में विशेष गरुड़ पुराण में ऐसी कुछ आदतों का जिक्र मिलता है, जिन्हें छोड़ने की सलाह दी गई है. दिलचस्प बात ये है कि इनमें से कई बातें आज के हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह से भी काफी हद तक मेल खाती हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं ये आदतें?

सूर्योदय बाद तक सोते रहना

गरुड़ पुराण में सूर्योदय के बाद तक सोते रहने को अच्छी आदत नहीं मानी गई है. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने से शरीर और दिमाग दोनों फ्रेश रहते हैं. सुबह की ताजी हवा और शांत माहौल पूरे दिन के लिए एनर्जी देने में मदद करते हैं. वहीं देर तक सोने से सुस्ती, बिगड़ा हुआ रूटीन और पाचन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को मरते हुए देखने का क्या मतलब है, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

बासी या पुराना मांस खाना

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि बासी या काफी देर तक रखा हुआ मांस न खाएं. गरुड़ पुराण में इसे सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है. खराब या पुराना मांस बैक्टीरिया की वजह से फूड पॉइजनिंग और दूसरी गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है. ताजा और साफ-सुथरा खाना हमेशा बेहतर माना जाता है.

रात में दही खाना

गरुड़ पुराण और आयुर्वेद दोनों में रात के समय दही खाने से बचने की सलाह दी गई है. इससे कफ बढ़ता है और कुछ लोगों में सर्दी, खांसी या सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है. दही खाना हो, तो दिन के समय खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. हालांकि मॉडर्न साइंस के मुताबिक इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bedroom Vastu Tips: कपल की लव लाइफ हमेशा रहती है खुशहाल, बेडरूम के ये 6 वास्तु उपाय बढ़ाते हैं प्यार

श्मशान के धुएं के संपर्क में आना

गरुड़ पुराण के अनुसार, दाह संस्कार के दौरान उठने वाले धुएं से दूरी रखनी चाहिए. धार्मिक मान्यता के साथ-साथ यह भी माना जाता है कि ऐसे धुएं में मौजूद कण सांस के जरिए शरीर में जा सकते हैं. इससे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है. यही कारण है, श्मशान से लौटने के बाद स्नान करने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

गरुड़ पुराण में लाइफस्टाइल

इसमें कोई संदेह नहीं है कि गरुड़ पुराण की इन बातों को सिर्फ आस्था के नजरिए से ही नहीं, बल्कि अच्छी लाइफस्टाइल की याद दिलाने वाली सीख के तौर पर भी देखा जा सकता है. जल्दी उठना, ताजा खाना खाना, शरीर की जरूरत के हिसाब से खानपान रखना और साफ-सफाई का ध्यान देना, ये आदतें आज ही नहीं बल्कि सदियों से हेल्दी और बैलेंस्ड लाइफ की मजबूत नींव मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Vrat Fasting Rules: व्रत खोलते समय न करें ये गलती, जानें सबसे पहले क्या खाएं, क्या पिएं, क्या न करें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola